Vande Bharat Express Cockroach in Food: वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री के खाने में जिंदा कॉकरेच मिला। वंदे भारत ट्रेन से अपने परिवार के साथ शिरडी से लौट रहे मुंबई के एक व्यापारी रिक्की जेसवानी के साथ ट्रेन में ये घटना हुई। आइए इस घटना के बारे में आपको जानकारी देते हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में ऐसे तैयरी किया जा रहा था खाना
सोमवार की रात वंदे भारत एक्सप्रेस से मुंबई के व्यापारी रिक्की जेसवानी अपने परिवार के साथ शिरडी की यात्रा कर शहर लौट रहे को उस समय झटका लगा जब उन्हें और उनकी बहन को ट्रेन में परोसी गई दाल में कॉकरोच मिला। 48 साल की रिक्की जेसवानी ने बताया कि मेरी बहन शाकाहारी है और जब उसने दाल के कंटेनर के नीचे कॉकरोच देखा, तब वह लगभग अपना खाना खत्म कर चुकी थी। सिर्फ यही नहीं, तब तक मेरे 80 वर्षीय पिता सहित मेरा पूरा परिवार दूषित दाल खा चुका था। जब हम शिकायत करने के लिए पेंट्री कार में गए, तो हमने देखा कि खाना डस्टबिन के ठीक बगल में तैयार किया जा रहा था और वहां ज़िंदा कॉकरोच रेंग रहे थे।
इसके अलावा यात्री ने ये भी कहा कि एसी चेयर कार कोच के सी5 कोच में जो दही परोसा गया था वह भी बहुत खट्टा था और वह भी शायद खराब हो गया था।
यात्रियों ने दर्ज की इस घटना की शिकायत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में जेसवानी के बेटे आर्यन IRCTC अधिकारियों से ये भी कहते हुए नजर आए हैं कि जब उनकी मौसी ने उन्हें दाल में कॉकरोच होने के बारे में बताया तो उनके मुंह में दाल थी। उन्होंने पूछा, "मेरे दादाजी 80 साल के हैं। क्या वे कॉकरोच से दूषित भोजन खा सकते हैं?"
रेलवे ने लिया ये एक्शन
इस वीडियो क्लिप में, वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार रेलवे अधिकारी यात्रियों को शिकायत दर्ज करने के लिए भी कहते हैं। इसके साथ ही यह भी स्वीकार करते हैं कि वे भी वही खाना खाते हैं।
अपनी आधिकारिक शिकायत में रिक्की जेसवानी ने इस बात के बारे में बताया कि उन्हें अपनी दाल में एक ज़िंदा कॉकरोच मिला, इसके अलावा उनकी बहन ने एक "मरा हुआ कॉकरोच" भी देखा। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, व्यवसायी ने ये भी बताया कि शिकायत दर्ज करने के बाद, उन्हें IRCTC और रेलवे मदद से फ़ोन आए और उन्होंने मामले की जांच करने का वादा किया गया।
पहली भी हुई हैं वंदे भारत ट्रेन में ऐसी घटनाएं
यात्रियों द्वारा खाना बनाने और साफ सफाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। पर यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बार पहले भी खाने में कॉकरोच आदि अन्य कीड़े निकल चुके हैं। वंदे भारत में कई बार खाने से जुड़ी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फरवरी 2024 को वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री के खाने में कॉकरोच निकला था। 24 जून 2024 को भी एक यात्री की रोटी में कॉकरोच निकला था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications