Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को श्रीनगर और कटरा को जोड़ने वाली दो खास वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये वंदे भारत ट्रेनें खासतौर पर इस रूट के लिए डिजाइन की गई हैं, जो यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देंगी।

कटरा से श्रीनगर जाएगी ये वंदे भारत एक्सप्रेस
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक खास ट्रेन होगी, जिसे जम्मू-कश्मीर के ठंडे मौसम और पहाड़ी इलाकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें कई आधुनिक सुविधाएं होंगी हीटिंग सिस्टम, एंटी-स्पॉल लेयर (सुरक्षा के लिए खास परत), और ऑटोमैटिक डोर लगाए गए हैं।
दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज से होकर गुजरेगी ट्रेन
यह ट्रेन -20 डिग्री सेल्सियस तक की ठंड में भी आसानी से चल सकेगी और ये ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टे ब्रिज अंजी खड ब्रिज से होकर गुजरेगी। दोनों पुल जम्मू के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने हैं।
यह ट्रेन उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो 272 किलोमीटर लंबा है और इसमें 119 किलोमीटर लंबी सुरंगें शामिल हैं।
चिनाब ब्रिज की ऊंचाई 467 मीटर है, जो एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है। यह पुल रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता तक के भूकंप को झेलने की क्षमता रखता है और इसे भूकंप-प्रवण क्षेत्र में बनाना इंजीनियरिंग की एक बड़ी चुनौती थी। यह रेलवे प्रोजेक्ट न केवल कश्मीर को बाकि के भारत से जोड़ता है, बल्कि यह भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और तकनीकी कौशल का भी प्रतीक है।
रेल प्रोजक्ट पर इतना हुआ है खर्च
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल प्रोजेक्ट (USBRL) की अनुमानित लागत ₹43,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसमें से ₹35,000 करोड़ रुपये सिर्फ कटरा से बनिहाल सेक्शन पर खर्च किए गए हैं। जो लोग देश के अन्य हिस्सों से कश्मीर जाना चाहते हैं, उन्हें पहले कटरा आना होगा और वहां से वंदे भारत पकड़कर श्रीनगर जाना होगा।
ये होगा ट्रेन का रूट
नई वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी यात्रा कटरा रेलवे स्टेशन से शुरू करेगी और श्रीनगर तक जाएगी। रास्ते में यह ट्रेन रेयासी, संगलदान, बनिहाल, कंजीगुंड और अनंतनाग जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि घाटी के लोगों को देश के बाकी हिस्सों से बेहतर कनेक्टिविटी भी देगी। इसके अलावा अभी ट्रेन के आधिकारिक किराए को लेकर सरकार के द्वारा कोई अपडेट नहीं जारी की गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications