Vande Bharat Express 5 New Trains: रेलवे भारत वंदे भारत ट्रेनों की संख्या को बढ़ाने के लिए एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनें शुरु कर रही है। अब जल्द ही एक-दो नहीं बल्कि पांच वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिलने वाला है। पांच वंदे भारत ट्रेनें जल्द ही इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री (ICF) चेन्नई से चलने वाली हैं। रेलवे बोर्ड के अनुसार जल्द ही इनके गंतव्यों को निर्धारित किया गया है। 16 कोच वाली इन नारंगी रंग की ट्रेनों का अंतिम निरीक्षण अभी चल रहा है। आइए इन ट्रेनों के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

इन रूट्स पर वंदे भारत ट्रेने दौड़ेंगी
रेलवे बोर्ड जल्द ही इनके गंतव्यों का निर्धारण करेगा। 16 कोच वाली इन नारंगी रंग की ट्रेनों का अंतिम निरीक्षण अभी चल रहा है। ICF के एक अधिकारी के अनुसार कि रेलवे बोर्ड तय करेगा कि ये वंदे भारत ट्रेनें किस रूट पर चलेंगी। वंदे भारत ट्रेनें वर्तमान में चेन्नई से तिरुनेलवेली, मैसूर, कोयंबटूर और विजयवाड़ा तक चलती हैं। ICF ने 500 से अधिक डिजाइनों में लगभग 75,000 रेल कोच का उत्पादन किया है।
इस वित्तीय वर्ष के लिए, ICF ने 3,515 रेल कोच बनाने की योजना बनाई है, जिसमें 1,536 LHB कोच और 650 से अधिक वंदे भारत कोच शामिल हैं। वर्तमान में, वंदे भारत ट्रेनों में आठ या 16 कोच होते हैं।
जल्द चलेंगी 24 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनें
ICF के एक अधिकारी ने बताया है कि भविष्य में, 20 और 24 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन वंदे भारत मेट्रो का एक टेस्ट रन भी आयोजित किया गया है। दक्षिण रेलवे के क्षेत्रीय रेल एडवाजरी कमेटी के पूर्व सदस्य आर पंडिया राजा ने चेन्नई और नागरकोइल के बीच वंदे भारत सेवा की मांग की है। उन्होंने चेन्नई और तिरुवनंतपुरम को तेनकासी के माध्यम से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन की भी मांग रखी गई है जो मदुरै और त्रिची जाने वाले यात्रियों के सफर को आसान बना सके।
इसके अलावा उन्होंने सबरीमाला सीजन के दौरान इन ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाने के लिए सुझाव दिया है।आर पंडिया राजा के अनुसार, दो रेक संचालित किए जाने चाहिए। इसमें एक सुबह चेन्नई से और दूसरा उसी समय तिरुवनंतपुरम से शुरु होना चाहिए। इसके अलावा तिरुनेलवेली से बेंगलुरु तक है इन वंदे भारत ट्रेनों को शुरु करने से दक्षिणी जिलों के यात्रियों को लाभ होगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
