Vande bharat express 20 coach train: रेलवे विभाग यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी लाया है. देश को जल्द ही 20 कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है. भारत में पहली वंदे भारत ट्रेन 2019 को आई थी. यह ट्रेन दिल्ली से वाराणसी तक चली थी. दिसंबर इस ट्रेन की डिमांड काफी बढ़ गई थी. जिसके बाद रेलवे विभाग ने 16 कोच वाली कई और ट्रेन शुरू की. अब रेलवे विभाग यात्रियों का सफर सुविधाजनक बनाने के लिए 20 कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन लाने का प्लान बना रहा है. चलिए इसके बारे में और जानते हैं.

भारतीय रेलवे में सामान्य तौर पर 22 से 24 कोच मौजूद होते है. लेकिन रेलवे की नई पहल वंदे भारत या तो 8 कोच की होता है या फिर ये ट्रेन 16 कोच वाली होती है. वंदे भारत को कुछ हद तक शाताब्दी एक्सप्रेस जैसे ही होती है. अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.
रेलवे विभाग जल्द ही 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने वाला है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 16 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में एक समय में 1128 यात्रियों को ले जाया सकता था. लेकिन 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन में लगभग 1440 यात्रियों को ले जाया जा सकेगा.
20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन से ले जाने की क्षमता 30 फीसदी बढ़ जाएगी.
News 18 के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है कि 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है. उत्तरी रेलवे विभाग के पास पहले से ही चार ऐसी वंदे भारत ट्रेन है, जिसमें 20 कोच है.
यह भी पता चला है कि ये 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन मई से बना शुरू हुई थी.
अब ये 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन देश के अन्य इलाकों में संचालित की जाएगी. ये 20 कोच वाली पहली वंदे भारत ट्रेन मंत्रालय को आवंटित की गई थी. जिसके बाद जून और जुलाई में उत्तर रेलवे को दो 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन दी गई थी. इसके अलावा अगस्त में पूर्वी रेलवे को 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन दी गई थी.
दिल्ली से वाराणसी को मिलेगी 20 कोच वाली ट्रेन
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से वाराणसी तक जल्द ही 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन ट्रेन चलन वाली है. इसके अलावा ये ट्रेन और किस-किस मार्ग में चलेगी, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. इसके अलावा यह भी पता चला है कि पिछले महीने ही मुबई से अहमदाबाद रुट में 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल हुआ था.
इस रुट में पहले से ही 16 कोच वाली दो वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है.
16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन में क्या मिलेगा?
देश में अभी तक 16 कोच या 8 कोच वाली ट्रेन ही ज्यादातर चलती है. लेकिन अब धीरे-धीरे 20 कोच वाली ट्रेन भी चलाई जा रही है. 16 कोच वाली ट्रेन में आठ मोटरकार, चार ट्रेलर कार और दो नॉन ड्राइविंग टेलर कार और दो ड्राइविंग ट्रेलर कार मौजूद है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ज्यादातर वंदे भारत ट्रेन में दो क्लास मिलते हैं. इनमें चेयर कार और एक्सीक्यूटिव क्लास शामिल हैं. 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन में सिर्फ दो एक्जीक्यूटिव क्लास मौजूद है. इसके अलावा 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन में एक ही एक्जीक्यूटिव क्लास मिलता है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications