Vande Bharat Bullet Train: लगभग 10 सालों से बुलेट ट्रेन को लेकर चर्चा हो रही है। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि बुलेट ट्रेन की बारी अब आने वाली है। भारत में निर्मित होने वाली इस बुलेट ट्रेन की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक होगी।

भारत जल्द ही यह स्वेदशी बुलेट ट्रेन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि कब यह ट्रेन शुरु होगी और कहां से कहां तक का सफर ये पूरा करेगी।
इतनी होगी ट्रेन की स्पीड
भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि ऐसा पहली बार होगा जब 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली ट्रेनों का निर्माण भारत में किया जाएगा।
इस ट्रेन को बनाने का प्लान वित्त वर्ष 2024-25 की प्रोडक्शन स्कीम का हिस्सा है। इस हाई स्पीड ट्रेन की बॉडी स्टील की होगी और इनकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा और रनिंग स्पीड 220 किमी प्रति घंटा होगी। इन्हें स्टैंडर्ड गेज पर बनाया जाएगा।
कहां से चलेगी वंदे भारत बुलेट ट्रेन?
भारतीय रेलवे ने इंट्रीगल कोच फैक्ट्री को इस वित्त वर्ष के अंदर 2 स्टैंडर्ड गैज की बुलेट ट्रेन बनाने का काम दिया गया है। इन दोनों बुलेट ट्रेनों को मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलाया जाएगा।
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे के सीनियर अफसर के अनुसार, ICF, चेन्नई को 2 स्टैंडर्ड गैज ट्रेन सेट बनाने को कहा गया है, जिनकी स्पीड 220 किलोमीटर से 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी।
इतना होगा ट्रेन बनाने में खर्चा
वंदे भारत बुलेट ट्रेन के निर्माण के लिए जापानीज रोलिंग स्टॉक सप्लायर्स, हिताची और क्वासाकी से बात की जा रही है। भारतीय रेलवे की ओर से ICF चेन्नई को यह ऑर्डर कुछ हफ्ते पहले ही मिला है।
साल 2018 में 10 कोच वाली बुलेट ट्रेन को बनाने का खर्च 389 करोड़ रुपये था। लेकिन, यह खर्च बढ़कर साल 2023 में 460 करोड़ रुपये हो गया था। जापनीज कंपनी बुलेट ट्रेन की सप्लाई के लिए तैयार है लेकिन भारतीय रेलवे इस ऑफर प्राइस पर खरीदने को तैयार नहीं है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण के चलते इस ट्रेन के निर्माण में देरी हुई। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ICF तय डेडलाइन तक 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन को विकसित कर लेगा।
वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण चेन्नई में भारतीय रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के द्वारा किया जा रहा है अभी इस प्लेटफॉर्म पर बुलेट ट्रेन को बनाने की तैयारी की जा रही है। ये नई ट्रेनें 8 डिब्बों वाली होंगी और जल्द ही इनके निर्माण का काम ICF की फैक्ट्री में शुरू होगा।
इन देशों के पास भी है बुलेट ट्रेन
इटली की फ्रेसिआरोजा, ब्रिटेन की यूरोस्टार, ताइवान हाई स्पीड ट्रेन, स्पेन की AVE 310, जर्मनी की आईसीई, रूस की सैपसान आदि कई बुलेट ट्रेन दूसरे देशों में चल रही है।
नई तकनीकों का इस्तेमाल करके भारत में भी अब बुलेट ट्रेन का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही यह ट्रेन लोगों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के साथ-साथ सफर में सुविधा भी देगी। अभी तक बुलेट ट्रेन दुनिया की सबसे तेज ट्रेन मानी जाती हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
