Vaibhav Suryavanshi Net Worth: आईपीएल 2025 में आज 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच भिड़ंत है. यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान के लिए टेंशन की बात ये है कि कप्तान संजू सैमसन ने पहले तीन मैचों में नहीं होंगे, उनकी जगह रियान पराग को अंतरिम कप्तान बनाए गए हैं. सैमसन फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान लगी अपनी दाहिनी तर्जनी उंगली की चोट से उबर रहे हैं. इन सबके अलावा फोकस में आईपीएल का सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सुर्यवंशी रहेगा, जोकि राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे.
वैभव सूर्यवंशी हैं करोड़पति
वैभव सूर्यवंशी की उम्र 13 साल है, जोकि बिहार के ताजपुर गांव से हैं. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के दौरान 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा था. वैभव के क्रिकेट के सपनों को पूरा करने के लिए उनके पिता संजीव ने ज़मीन बेच दी.
सूर्यवंशी ने सितंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट में 58 गेंदों पर शतक बनाया और लिस्ट-ए क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए.
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान होंगे रियान पराग
सैमसन ने विश्वास जताया है कि रियान पराग अस्थायी तौर पर टीम की अगुआई करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा के लिए राजस्थान रॉयल्स का कप्तान नहीं रहूंगा. इस फ्रेंचाइजी ने कई लीडर दिए हैं और हमारा मानना है कि रियान पराग अगले तीन मैचों के लिए टीम की अगुआई करने के लिए तैयार और सक्षम हैं.

सबसे युवा कप्तान पराग
महज 23 साल की उम्र में रियान पराग हैदराबाद में टॉस के लिए उतरते ही राजस्थान रॉयल्स के सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे. यह उपलब्धि उन्हें आईपीएल इतिहास में पांचवें सबसे युवा कप्तान भी बनाती है.
युवा खिलाड़ियों पर फोकस कर रहा RR
सैमसन ने इस बात पर जोर दिया कि वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा प्रतिभाओं को निखारना सिर्फ़ आईपीएल सीज़न से कहीं ज़्यादा ज़रूरी है. उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ़ इन दो महीनों में ही नहीं बल्कि पूरे साल उनका ख़्याल रखना होगा. उनमें कुछ ख़ास है और आने वाले सालों में भारतीय क्रिकेट को इससे फ़ायदा मिलेगा.
सैमसन नई चुनौती के लिए तैयार
तीन सीजन तक अनुभवी खिलाड़ियों की अगुआई करने के बाद सैमसन अब जोश के साथ युवा टीम की अगुआई कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब मैं एक युवा टीम की अगुआई कर रहा हूं, लेकिन इन खिलाड़ियों में खुद को साबित करने की भूख है और यह ऊर्जा हमारे लिए बड़ा फायदा साबित हो सकती है.
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications