
Uttrakhand : काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की तरह ही हर की पैड़ी हरिद्वार कॉरिडोर और ऋषिकेश कॉरिडोर बनाया जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की ओर इस योजना के बारे में उनको अवगत करा दिया है। मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चमोली जिले के मूसा पानी स्थल को विकसित किए जाने की भी जानकारी दी है। यह जो स्थान है। यह स्थान को गुजरात के नडाबेट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

मूसा पानी में व्यू प्वाइंट बनाया जायेगा
नई दिल्ली में हुई मुलाकात में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड की नई पर्यटन नीति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री धामी ने पीएम को बताया कि चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर बसे माणा गांव से करीब पांच किमी की दूरी पर मौजूद को मूसा पानी है। इस स्थान में व्यू प्वाइंट बनाया जायेगा। इससे देश और दुनिया के कई सारे पर्यटक सीमा दर्शन के लिए मूसा पानी आयेंगे। इससे जो स्थानीय लोग है उनको रोजगार के अवसर मिलेंगे।

16 मंदिरों में प्रथम चरण में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अवस्थापना विकास की योजना बनाई जा रही है
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण के काम की जानकारी देते हुए बताया है कि कुमाऊं क्षेत्र में स्कंद पुराण में उल्लेखित मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत सर्किट के रूप में 48 मंदिरों व गुरुद्वारों को चिन्हित किया गया है। जिसके लिए 16 मंदिरों में प्रथम चरण में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अवस्थापना विकास की योजना बनाई जा रही है।
इसके साथ ही सीएम ने पीएम को यह जानकारी भी दी
सीएम धामी ने जानकारी दी कि नीति आयोग की तर्ज पर स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड बनाया जा रहा है साथ ही यह जानकारी दी कि राज्य में साल 2027 तक 2500 मेगावाट सोलर ऊर्जा क्षमता को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा उत्तराखंड में नाबार्ड ने 18,000 पॉली हाउस की स्थापना के लिए 280 करोड़ रु को राशि मंजूर की गई है। इससे करीब 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications