
Uttarakhand : उत्तराखंड में लावारिश घूम रहे गायों के लिए शासन की तरफ से एक बड़ा निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में राज्य के स्तर पर निराश्रित गौवंश के रहने के लिए उचित व्यवस्था के संबंध में बैठक की।
इस बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की तरफ से अधिकारियों को कई सारे निर्देश दिए गए है तो आइए जानते हैं कि गायों को क्या सुविधा मिलेगी।
इस बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शहरों में निराश्रित गौवंश के लिए गौशालाओं के निर्माण किए जाने हेतु जिलाधिकारियों जमीन को चिन्हित करने के निर्देश भी दिए है।
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की तरफ से कहा गया है कि एनजीओ के जरिए गौशालाओं का संचालन कराया जायेगा। बताया जा रहा है कि अब उत्तराखंड में गौशालाओं के लिए जमीन को लीज पर देने का जो अधिकार है। इस अधिकार को जिलाधिकारियों को दिया जाएगा।
वही बताया जा रहा है कि अब सभी नगर निगमों में जानवरों को उठाने के लिए हाइड्रोलिक वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि नगर पालिकाओं में भी जानवरों को उठाने के लिए हाइड्रोलिक वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।
जिससे जानवरों को लिफ्ट करने में घायल होने से बचाया जा सकेगा। इतना ही नहीं पुरानी गौशालाओं के विस्तारीकरण के लिए जिलाधिकारी निर्णय ले सकेंगे। इसके साथ ही नई गौशालाओं के निर्माण हेतु जिलाधिकारी निर्णय ले सकेंगे।
इसके साथ ही और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि नगर निगम, नगर पालिकाएं व नगर पंचायतें पूरी तरह से आच्छादित हो गई हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, अपर सचिव शहरी विकास नवनीत पाण्डेय, सचिव नितेश झा और डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम सहित अन्य उच्चाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications