
Uttrakhand Govt : मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार का सृजन करने की दिशा में अपना एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने इसके तहत पॉलीहाउस के माध्यम से 1 लाख से ज्यादा किसानों को रोजगार प्रदान करने की योजना है।
विगत दिवस हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड सरकार में पॉलीहाउस के लिए 304 करोड़ रु की योजना को मंजूरी प्रदान करने अपने इरादे को स्पष्ट कर दिए हैं।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर में इजाफा किया जाए इसके लिए मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर कार्य कर रहे है। सीएम पुष्कर सिंह धामी तमाम सार्वजनिक मंचों से भी वे अपनी ये प्रतिबद्धता को दर्शा चुके हैं कि हिमाचल की तर्ज पर राज्य के पर्वतीय जिलों में भी खेती-बागवानी को रोजगार का माध्यम बनाया जाए। अब राज्य सरकार ने इसी कड़ी में पॉली हाउस को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है।
इसके लिए राज्य के क्लस्टर आधारित छोटे पॉलीहाउस में सब्जी की खेती की योजना का फैसला लिया है। इसके साथ ही फूलों की खेती की योजना का भी फैसला लिया है।
नाबार्ड की योजनान्तर्गत क्लस्टर आधारित 100 वर्ग मीटर आकार के 17648 पॉलीहाउस स्थापना हेतु रू 304 करोड़ रु उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा स्वीकृत किए गए है। जिसमें किसानों को 70 फीसदी अनुदान दिया जायेगा।
इसके अन्तर्गत उत्तराखंड के करीब 1 लाख कृषकों को प्रत्यक्ष रूप से और अप्रत्यक्ष रूप से स्वरोजगार के साधन प्राप्त होने के साथ साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो सकेगी।
जिससे सामाजिक स्तर एवं आर्थिक स्तर में सुधार होगा। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाले पलायन में भी कमी आयेगी साथ ही सब्जियों के उत्पादन में 15 फीसदी तक की वृद्धि होगी व फूलों के उत्पादन में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications