
Uttarakhand Govt : मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 5 लाख लोगों को रोजगार देना का लक्ष्य तय किया है। कृषि, पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में रोजगार को उपलब्ध कराए जायेंगे। मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि राज्य सरकार रोजगार सृजन तो करेगी ही, इसके साथ ही उत्तराखंड की जीडीपी को दोगुना करने के लक्ष्य को भी पूरा करेगी।

राज्य में 5 लाख रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है
धामी सरकार राज्य को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी राज्य में शामिल करने के लक्ष्य के साथ ही राज्य में 5 लाख रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। सीएम धामी की तरफ से कहा गया है कि इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है और विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई है। प्रेजेंटेशन के माध्यम से अधिकारीयों ने बताया है कि उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में तक विभिन्न गतिवधियों पर आधारित काम किये जायेंगे।

काफी तेजी से होम स्टे को बढ़ावा दिया दिया जाएगा
हर वर्ष राज्य में 1 करोड़ पर्यटक और श्रद्धालु आएं इसकी कार्य की योजना में काम चल रहा है। उत्तराखंड में इसके लिए नये पर्यटक और धार्मिक स्थलों को विकसित करने के साथ ही अवस्थापना सुविधा के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। काफी तेजी से होम स्टे को बढ़ावा दिया दिया जाएगा। इससे उत्तराखंड में 5 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
सेब के उत्पादन को बढ़ाने के लिए 1500 से 2000 करोड़ रु का अतिरिक्त इंवेस्टमेंट का लक्ष्य रखा है
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि राज्य में वर्ष 2030 तक राज्य सरकार ने सेब के उत्पादन को बढ़ाने के लिए 1500 से 2000 करोड़ रु का अतिरिक्त इंवेस्टमेंट का लक्ष्य रखा है। जिससे करीब दो हजार पांच सौ करोड़ रु की अतिरिक्त जीडीपी बढ़ने का अनुमान है। इससे करीब 30,000 किसानों की आय में इजाफा होगा। यह इजाफा 10 गुना तक हो सकता है। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सरकार के द्वारा बेहद तैयारी की जा रही है। जिससे उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्य में शामिल करने और उत्तराखंड की जीडीपी दोगुनी करने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications