
Uttrakhand Govt : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है। कि प्रदेश में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की जायेगी। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में एकल महिला संघर्ष से सशक्तिकरण की ओर पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर एकल महिलाओं को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही 6286 लाभार्थियों को वात्सल्य स्कीम के तहत फरवरी महीने के 1.89 करोड़ रु का डिजिटल हस्तान्तरण भी मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया है।
कुशल क्षमता के जरिए महिला अपने परिवार को आर्थिक शक्ति प्रदान कर रही है
सीएम ने कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा दिया प्राप्त है। आज के समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है। सभी क्षेत्र में महिलाओं ने अपने आप को साबित किया है। सीएम ने कहा कि आज महिलाएं दुर्गम गांवों में स्व सहायता समूह है। इसके माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही है। सीएम ने कहा कि कुशल क्षमता के जरिए महिला अपने परिवार को आर्थिक शक्ति प्रदान कर रही है।
नारी शक्ति को देश की विकास यात्रा में आगे रखने की कोशिश की जा रही है
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए अनेक कोशिश हुई हैं। आज पूरे देश में लगभग 30 करोड महिलाओं को जनधन हाथों से के माध्यम से बैंकों से जोड़ा जा चुका है। आज फाइनेंशियल समावेश से लेकर सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, हमारी नारी शक्ति को देश की जो विकास यात्रा है। इसमें सबसे आगे रखने की कोशिश की जा रही है। हमारा यह जो प्रयास है। आने वाले समय में और भी ज्यादा उत्साह के साथ जारी रहेगा।
राज्य की महिलाओं आरक्षण का पूरा फायदा देने के लिए काफी तेजी से कार्य कर रहे है
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत का आरक्षण का पूरा फायदा देने के लिए काफी तेजी से कार्य कर रहे है। सीएम ने कहा कि जहां उत्तराखंड की सारी माताओं ने और बहनों ने अपने अथक परिश्रम किया और अपने आपको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है, वही, देवभूमि की सभ्यता और संस्कृति को जीवंत रखा है। सीएम ने कहा है कि हमारा जो लक्ष्य है। यह वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का है। राज्य सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मातृशक्ति का आशीर्वाद चाहती है। इसके साथ ही समर्थन चाहती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications