
Uttarakhand Govt Infra : हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने राज्य का बजट पेश किया। ये बजट 2023-24 के लिए पेश किया गया है। बजट पेश किया राज्य के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने। बजट पेश करने के दौरान उन्होंने कई नई योजनाओं को भी पेश किया। इन नई योजनाओं के जरिए सरकार समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना का प्रयास करेगी। सरकार ने वैसे बजट में स्वास्थ्य के अलावा शिक्षा, कृषि और ग्रामीण विकास पर काफी ध्यान दिया। साथ ही इंफ्रा पर खास ध्यान दिया गया। आगे जानिए इंफ्रा के बारे में क्या हुए ऐलान।
1300 करोड़ रु का आवंटन
राज्य सरकार ने अलग-अलग कई विभागों में चल रही पूंजीगत परियोजनाओं की मदद का ऐलान किया है। इसके लिए स्कीम फॉर स्पेशल एसिसटेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना का ऐलान किया गया है। इसी तरह केंद्र सरकार की मदद वाली योजना के लिए अच्छी खासी राशि का आवंटन किया गया है। सरकार ने बजट में 1300 करोड़ रु का आवंटन किया गया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए अहम
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि यह स्कीम राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए बहुत अहम है। बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी तीन साल का खाका तैयार किया गया। अगले 3 सालों में हल्द्वानी में स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट और मेडिकल कॉलेज में आईबैंक और कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेंटर शुरू किया जाएगा। दून मेडिकल कॉलेज में 570 बेड का वार्ड शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार बाजपुर और कोटगी (गुप्तकाशी) में भी दो नए नर्सिंग कॉलेज शुरू करेगी। नर्सिंग कॉलेजों में पीजी की एडिश्नल सीटें शामिल की जाएंगी, जो कि 50 तक हो सकती हैं।

मेडिकल कॉलेज तैयार होंगे
रुद्रपुर, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में कुछ मेडिकल कॉलेज तैयार हो रहे हैं, जिसके लिए 285 करोड़ रु आवंटित किये गये हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश कर रही है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य के युवा बड़े शहरों से वापस आकर पहाड़ी इलाकों और अपने गांवों में बस जाएं। साथ ही वे यहीं रोजगार हासिल करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
