
Uttarakhand: मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने सेवाओं के अधिकार के तहत 24 सरकारी विभागों में 370 नई सेवाओं को जोड़ा है।
सुराज विभाग ने इन 370 नई सेवाओं को सेवा के अधिकारी के तहत शामिल कर दिया है। अभी तक कुल अधिसूचित सेवाओं की संख्या 485 थी। अब 370 नई सेवाओं को जोड़ने के बाद अब कुल अधिसूचित सेवाओं की संख्या 485 से बढ़कर 855 हो गई है।
सीएम धामी ने अधिकारियों को कहा था कि वे नई सेवाओं को सेवा का अधिकार में शामिल करे। गुरुवार को अपर सचिव विजय जोगदंडे की तरफ से जारी की गई अधिसूचना में विद्युत विभाग की कुल 43 सेवाओं को सेवा का अधिकार में शामिल किया गया है।
इनमें बिलिंग शिकायत के लिए 15 दिन का वक्त तय किया गया है और नए बिजली कनेक्शन के लिए भी 15 दिन का वक्त तय किया गया है।
इसके तहत मीटर की जांच के लिए 30 दिन का वक्त दिया गया है और कनेक्शन हटाने को 7 दिन का समय तय किया गया है। उपभोक्ता के नाम को दाखिल करने के लिए 2 दिन का समय तय किया गया है और नाम खारिज और बारिश के नाम के लिए भी 2 दिन का समय तय किया गया है।
इसी तरह उच्च शिक्षा विभाग के अधीन चरित्र प्रमाण पत्र 1 दिन में जारी होगा। इसके साथ ही कॉशन मनी की वापसी के लिए 3 दिन की समय सीमा तय की गई है।
इसके साथ ही डाक्यूमेंट के वेरिफिकेशन व सभी प्रकार के रिफंड के भुगतान के लिए 7 दिन समय सीमा तय की गई है साथ ही परिचय पत्र जारी करने के लिए 7 दिन, छात्रावास में प्रवेश के लिए 7 दिन की समय सीमा तय की गई है।
मोबाइल टावर की एनओसी प्रदान करने के लिए समय सीमा की बात करें, तो फिर इसके लिए शासन ने अधिकतम 15 दिन की समय सीमा तय कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा माना जा रहा हैं कि सरकार के इस निर्णय के बाद लोगों को बेहद फायदा मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications