
Uttarakhand Govt : हाल ही में उत्तराखंड में भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में एक कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से पब्लिश की गयी डेवलपमेंट बुकलेट 'एक साल नई मिसाल' पेश की। ये कार्यक्रम दिन भर चला। इसमें सीएम धामी ने ग्राम तरला नागल सहस्त्रधारा मार्ग में सिटी फॉरेस्ट का शिलान्यास भी किया। ये मार्ग लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत से 12.45 हेक्टेयर में बनेगा।
किए 16 बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के साथ ही कार्यक्रम की जगह पर अलग-अलग विभागों की तरफ से तैयार किये गये बहुद्देशीय शिविरों पर नजर डाली। इतना ही नहीं राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए राज्य में कई कार्यक्रम हुए। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए 16 बड़े ऐलान किए।

प्रतियोगिता परीक्षा परिवहन योजना
इस मौके पर प्रतियोगिता परीक्षा परिवहन योजना की शुरुआत की भी घोषणा की गई। इस योजना के तहत प्रतियोगिता परीक्षा देने वाले छात्रों को उत्तराखण्ड में परिवहन निगम की बसों के किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। ये छूट उनके आने और जाने दोनों तरफ के सफर पर मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि कंप्यूटर और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राज्य में कक्षा छठी से ही लागू की जाएगी। राज्य के सभी 13 जिलों में लैब ऑन व्हील्स "मोबाइल लेबोरेट्रीज" शुरू की जाएंगी।

स्टेट साइंस टेक्नोलॉजी एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कॉरिडोर
सीएम धामी ने ऐलान किया कि उत्तराखंड को स्टेट साइंस टेक्नोलॉजी एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कॉरिडोर के रूप में डेवलप किया जाएगा। इसके अलवाा राज्य सरकार जल्द ही यहां "साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन पॉलिसी" लाएगी। इसके अलावा हल्द्वानी के गोलपार में इंटरनेशनल स्टेडियम की अपग्रेडिंग कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। राज्य में किसानों की मदद के लिए मुख्यमंत्री बागवानी योजना शुरू की जाएगी। राज्य में पशुपालकों को सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन शुरू किया जाएगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार योजना शुरू की जाएगी। जिला रोजगार एवं कौशल विकास कार्यालय को स्वरोजगार केन्द्र के नोडल कार्यालय के रूप में डेवलप किया जायेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications