
Uttarakhand Govt : उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद मुख्यालय में नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के लिए 219.98 करोड़ रु से ज्यादा की राशि की 142 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
इसमें 20,669.62 लाख रुपयों की 134 योजनाओं का शिलान्यास और 1328.13 लाख रुपयों की 8 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। जिन योजनाओं का लोकार्पण किया गया है। इनमें सर्वाधिक 353.26 लाख रुपये की 3 योजनाएं है। यह योजना उत्तराखंड पेयजल निगम की हैं, इसके साथ ही सीएम ने पेयजल निगम की 4167.88 लाख रु की 21 योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।
इसके साथ ही उत्तराखंड जल संस्थान की 112 योजनाओं का लोकार्पण किया साथ ही भवाली सेनीटोरियम से रातीघाट तक बाईपास एवं तल्ला रामगढ़ से क्वारब तक सड़क को 2 लेन में विस्तारित करने और इसके साथ ही बहुत सारी अन्य घोषणाएं भी की।
इससे पूर्व मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्लब स्थित आवास-शैले कॉटेज में मीडिया से बात चीत में एक सवाल के जवाब में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार कैंची धाम में व्यवस्थाओं में वृद्धि कर रही है। इसके लिए अभी 150 वाहनों की अस्थाई पार्किंग को शुरू कर दिया गया है।
इतना ही नहीं आगे पार्किंग के साथ ही दो लेन का बाइपास निर्माण भी प्रस्तावित है। मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्थानांतरण के सवाल पर कहा कि इस संबंध में नये उच्च न्यायालय परिसर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है।
इस दौरान मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर आगमन पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश से शिष्टाचार भेंट भी की। इस कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट व राम सिंह कैड़ा, आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया आदि उपस्थित रहे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications