
Uttarakhand Govt : उत्तराखंड के कृषि और कृषक मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार किसानों के हितों को लेकर संकल्पित होकर काम कर रही है। उत्तराखंड में 6 हजार कृषक मधुमक्खी पालन को बिजनेस के रूप में कर रहे है, जिससे अगर हम उत्पादन की बात करें, तो यह लगभग 1700 मीट्रिक टन का उत्पादन हो रहा है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

10 बॉक्स से करीब 40 किलों शहद निकाला गया
कृषि मंत्री ने सोमवार को शासकीय आवास में शहद उत्पादन के लिए स्थापित किए गए मधुमक्खी के बक्सों से निकालने की प्रोसेस का अवलोकन किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने शहद उत्पादन की प्रोसेस के बारे में भी जानकारी ली। इसमें 2 महीने पहले लगाए गए 10 बॉक्स से करीब 40 किलों शहद निकाला गया।

राज्य में 6 हजार कृषक मधुमक्खी पालन कर रहे है
मंत्री की तरफ से कहा गया है कि राज्य में 6 हजार कृषक मधुमक्खी पालन तो कर रहे है। इसके अलावा कई सारे किसान है। जो छोटे स्तर पर भी मधु मक्खी पालन कर रहे हैं। कृषकों की ओर से कई प्रजातियां है। जिनसे शहद का उत्पादन किया जा रहा है। जैसे एपिसा और मेलिफेरा आदि। राज्य सरकार ने हर जिले में एक मधुग्राम और जनपद चम्पावत, देहरादून में भी 2 मधुग्राम चयनित किये गये हैं।
मधुमक्खी पालन से किसान अपनी कमाई में इजाफा कर सकते है
कृषि और कृषक मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में उत्पादन होने वाला जो शहद है। यह बेहतर गुणवत्ता युक्त है। सरकार के द्वारा कई सारे प्रयास किए जा रहे है। सरकार के द्वारा इन प्रयास के जरिए शहद के उत्पादन के लिए किसानों को प्रशिक्षण के साथ बेहतर सुविधा दी जा रही है। मधुमक्खी पालन से किसान अपनी कमाई में इजाफा कर सकते है। मधुमक्खी पालन उन किसानों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। जिन किसानों के पास भूमि उपलब्ध नहीं है। कृषि और कृषक मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार निरंतर कोशिश कर रही है कि किसानों की आय दोगुनी हो। किसान शहद से उत्पादन से जुड़ सकते है और ज्यादा से ज्यादा फायदा ले सकते है। इस मौके पर उद्यान विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications