अगर आप राशन कार्ड धारक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सरकार राशनकार्ड धारकों को मुफ्त में सिलेंडर देगी। त्योहारो में आम लोगों के खर्चे बढ़ जाते हैं ऐसे में आप त्योहारों के टाइम पर सरकार की इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। चलिए आपकों बताते हैं की कौन लोग और कैसे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
3 सिलेंडर के नहीं लगेंगे पैसे
उत्तराखंड की धामी सरकार प्रदेश के राशनकार्डधारकों को यह सुविधा दे रही है। अगर आप भी उत्तराखंड के निवासी हैं तो राशन कार्ड की मदद से 1 साल में 3 फ्री गैस सिलेंडर पा सकते हैं।
केवल पात्र कार्डधारकों को मिलेगा फायदा
वर्तमान वित्त वर्ष 2022-23 में जिन परिवार के पास अंत्योदय राशनकार्ड है, उन्हें साल में 3 बार गैस सिलेंडर रिफिल कराने के लिए एक भी पैसा नहीं चुकाना नहीं होगा। सरकार का साफ कहना है कि केवल पात्र राशन कार्ड धारकों को ही मुफ्त गैस भराने की सुविधा मिलेगी।
यह है पात्रता
लाभार्थी उत्तराखण्ड का निवासी होना चाहिए
व्यक्ति के पास अंत्योदय राशनकार्ड होना चाहिए
अंत्योदय राशन कार्ड गैस कनेक्शन कार्ड से जुड़ा होना चाहिए
अगर राशन कार्ड जुड़ा नहीं है तो उसे गैस कनेक्शन के साथ जल्द से जल्द जुड़वा लें।
कब मिलेंगे फ्री सिलेंडर
उत्तराखंड सरकार के मुताबिक अंत्योदय कार्डधारकों को पहला सिलेंडर अप्रैल से जुलाई माह के बीच में मिलेगा। लाभार्थीयों को दूसरा सिलेंडर अगस्त से नवंबर महिने के बीच और तीसरा सिलेंडर दिसंबर से मार्च माह के बीच मिलेगा। सरकार के इस फैसले से करीब 2 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा। सरकार इसपर 55 करोड़ रुपए खर्च करेगी। त्योहारो में आम लोगों के खर्चे बढ़ जाते हैं ऐसे में आप त्योहारों के टाइम पर सरकार की इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। सरकार की फ्री गैस सिलेंडर देने की योजना से गरीब परिवार के लोग महंगे गैस सिलेंडर को दामों से कुछ राहत पाएंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
