
Uttarakhand Government Scheme : उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी और उरेडा द्वारा उत्तराखंड बिजली, पर्यावरण एवं लोगों के बिजली बिल में कमी लाने के उद्देश्य एक योजना की शुरु की है। इस योजना का नाम उत्तराखंड सोलर वाटर हीटर योजना है। उरेडा की तरफ से यहां जो योजना शुरू की गई है। इस योजना के जरिए प्रदेश के लोगों को पानी को गर्म करने के लिए सोलर वाटर हीटर योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 30 प्रतिशत से लेकर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी भी देती है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
क्या होता है सोलर वॉटर हिटर
अगर हम सोलर वॉटर हिटर की बात करें, तो ही सोलर वॉटर हिटर सिस्टम से चलने वाला यंत्र है। जो घरों में उपयोग किए जाने पानी को गर्म करने के काम आता है। इस सोलर वाटर हीटर में सोलर पैनल लगे होते हैं।
क्या है इस योजना के लाभ
उडेरा के द्वारा अगर घर पर वाटर हीटर लगाए जाते हैं, तो फिर लोगों के घरों में बिजली के बिल में कमी आएगी। जिससे लोगों को पानी में को गर्म करने में जो अतिरिक्त खर्च लगता है। वह उसमें बचत होगी। इस योजना के अंतर्गत लगने वाले यंत्रों की कीमत भी काफी कम हैं। अगर हम 100 लीटर वाली क्षमता वाले वाटर हीटर की कीमत की बात करें, तो यह लगभग 15 हजार रु से 20 हजार रु में मिल जाता है। इन सोलर वाटर हीटर की कीमत काफी कम है। इसके बावजूद भी सब्सिडी भी दी जाती हैं। अगर आप सोलर वॉटर हिटर को घरेलू उपयोग के लिया खरीदटी हैं, तो फिर 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। वही, आप कमर्शियल परपज के लिए इसको खरीदते हैं, तो 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है।
इस तरह करें इस योजना में आवेदन
अगर आप उत्तराखंड के निवासी हैं और आप सोलर वाटर हीटर लगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले क्षेत्र में कार्यरत वाटर हीटर कंपनी से संपर्क करना होगा। कंपनी को की तरफ से आपको इसके लिए एक आवेदन फॉर्म दिया जाएगा। जिस फॉर्म में आपको सभी मांगी गई जरूरी जानकारी को सही सही भरना होगा। इसके बाद आपको इस पर सभी जरूरी दस्तावेज को इसके साथ अटैच करना होगा। जब आपका फॉर्म पूरी तरह से कंप्लीट हो जाता है, तो इसके बाद आपको कर्मचारी के पास जाकर इस फॉर्म को जमा कर देना। इस प्रकार आपका आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आप कंपनी से संबंधित जो भी कर्मचारी है उसका कांटेक्ट नंबर लेकर अपने पास संभाल के रख सकते हैं। उसके कुछ दिन आवेदन करने के कुछ दिन बाद आपको आपके आवेदन की स्टेटस पता चल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications