
Uttarakhand Government Scheme : उत्तराखंड सरकार ने खिलाड़ियों के लिए एक योजना शुरू की है। उत्तराखंड सरकार की इस योजना का नाम मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना है। इस योजना की शुरुआत सरकार ने 29 अगस्त 2022 को की है। इस योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को उनके कुशल और विकास पर ध्यान रखते हुए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
क्या है इस योजना के फायदे
उत्तराखंड सरकार की इस योजना के अंतर्गत 8 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के उभरते खिलाड़ियों को हर महीने 1 वर्ष तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। सरकार की तरफ से वह छात्रवृत्ति के रूप में 1500 रूपये हर महीने खिलाड़ी को दिए जाएंगे। उत्तराखंड सरकार की तरफ से राज्य से कुल 3900 छात्रों को चयनित किया जाएगा। जिन्हें यह छात्रवृत्ति दी जाएगी सरकार की इस योजना के अंतर्गत, तो हर जिले से 300 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिनमें प्रदेश से 150 बालक होंगे एवं 150 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत के अंतर्गत गरीब और कमजोर और आर्थिक स्थिति वाले बच्चे को फायदा मिलेगा।
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में आवेदन के लिए क्या है पात्रता
अगर आपकी आयु 8 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के बीच है, तो फिर आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में आवेदन करने के लिए आपका उत्तराखंड का निवासी होना जरूरी है। सरकार की इस योजना में खेल में के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बालक व बालिका दोनों ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। ऐसे खिलाड़ी बालक या बालिका जो भारतीय खेल प्राधिकरण के अधीन खेल छात्रावास या स्पोर्ट कॉलेज या संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं वह इस योजना का फायदा नहीं ले सकते हैं। अगर आपको इस योजना का फायदा लेना है, तो फिर वह इस योजना में का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक छात्र एवं छात्राओं को चयन प्रक्रिया में पास होना होगा। इसके साथ ही न्याय पंचायत वार्ड स्तर पर अभ्यर्थियों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज
उत्तराखंड सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, मूल निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता पासबुक, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
कैसे करें आवेदन
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर आप को होम पेज पर छात्रवृत्ति के तहत मुख्यमंत्री योग्य मैन खिलाड़ी योजना पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे। जिसमें से आपको स्कॉलरशिप फॉर्म वाले विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। आपको इस फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है। इस फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारियों को सही से ही भरना है। इसके साथ ही आपको सभी डॉक्यूमेंट को इसके साथ अटैच कर देना है।जब आप हमको पूरी तरह से भर लेते हैं उसके बाद आपको संबंधित विभाग में जाकर इस फॉर्म को जमा कर देना है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
