
Uttarakhand Goat Farming Scheme : उत्तराखंड सरकार के द्वारा राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से बकरी पालन योजना की शुरुआत की गई है। उत्तराखंड सरकार की इस योजना की मदद से आप बकरी पालन या बकरी फार्म खोल सकते है। सरकार इसके लिए बैंक के जरिए लोन उपलब्ध करवाएगी। इसके साथ ही सब्सिडी भी प्रदान करेगी। अगर आप भी उत्तराखंड सरकार की इस योजना में आवेदन करना चाहते है, तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
इस योजना के लाभ
उत्तराखंड बकरी पालन योजना के अंतर्गत बकरी फॉर्म को खोलने के लिए आपको 2 लाख रु से लेकर 25 लाख रु तक का लोन मिल सकता है। प्रदेश के ऐसे लोग जो स्वरोजगार करना चाहते है, वो इस योजना का फायदा के सकते है। उत्तराखंड सरकार की इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
क्या है इस योजना के लिए पात्रता
अगर आप उत्तराखंड के निवासी है, तो फिर आप उत्तराखंड सरकार की इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड राज्य का कोई भी निवासी इस योजना में बेहद ही आसानी से आवेदन कर सकता है। बकरी पालन में अनुभव वाले व्यक्ति को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। जो व्यक्ति आवेदन करता है। वह इस योजना का सिर्फ एक ही बार फायदा ले सकता है।
जरुरी डाक्यूमेंट्स
उत्तराखंड उत्तराखंड बकरी पालन योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी।जैसे मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, शपथ प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और दिव्यांग प्रमाण पत्र यदि जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी।
कैसे करें आवेदन
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीक के पशु चिकित्सक या पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं बकरी पालन लोन देने वाले बैंक के अधिकारी के पास जाना होगा। वह से आपको बकरी पालन योजना उत्तराखंड आवेदन पत्र लेना होगा। इस आवेदन पत्र में मांगी गई। सभी जानकारीयों को सही सही भरना है। इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच करना होगा। इसके बाद आपने जहां से आवेदन पत्र लिया था। वहां पर आपको जमा करवा दे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
