अगर आपका बच्चा मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करता है तो यह खबर आपके लिए अहम है। उत्तराखंड सरकार अब बच्चों के लिए मोबाइल पॉलिसी लागू करने की तैयारी में है। इसका उद्देश्य बच्चों को डिजिटल दुनिया में संतुलित और सुरक्षित ढंग से मोबाइल इस्तेमाल करना सिखाना है। अमेरिका, चीन और जापान की तर्ज पर बनाई जा रही यह पॉलिसी शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग मिलकर तैयार कर रहे हैं।

मोबाइल पॉलिसी क्यों जरूरी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही सुझाव दे चुके हैं कि घर के कुछ हिस्सों को नो मोबाइल जोन बनाया जाए। इसी दिशा में उत्तराखंड सरकार बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर ध्यान देते हुए मोबाइल पॉलिसी लाने जा रही है। इसके तहत स्कूलों में बच्चों को मोबाइल के सही इस्तेमाल और उसके नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग भी बच्चों की मानसिक सेहत पर मोबाइल के प्रभाव का अध्ययन कर रहा है।
मोबाइल के दुष्प्रभाव
दून मेडिकल कॉलेज की मनोरोग विभाग की प्रमुख डॉ. जया नवानी के अनुसार, बच्चों में मोबाइल का अत्यधिक उपयोग भूलने की आदत, आलस्य और चिड़चिड़ापन बढ़ा रहा है। साथ ही उनकी सामाजिक गतिविधियों में कमी और परिवार के साथ संवाद कम होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं।
अभिभावकों का कहना है कि बच्चे अब खाने-पीने और पढ़ाई जैसे जरूरी कामों में भी मोबाइल के आदी हो गए हैं। सोशल मीडिया और गेम्स की लत ने उनकी दिनचर्या पर गलत असर डाला है।
पढ़ाई और खेल-कूद पर असर
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. मुकुल सती ने बताया कि पॉलिसी का मकसद बच्चों को संतुलित डिजिटल जीवन देना है। इसमें तय किया जाएगा कि बच्चों को कब और कितना मोबाइल इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि पढ़ाई और आउटडोर गतिविधियों में बाधा न आए। स्कूल और अभिभावक मिलकर बच्चों के लिए दिशानिर्देश तय करेंगे, जिससे बच्चे जिम्मेदारी के साथ मोबाइल का इस्तेमाल सीख सकें।
पारिवारिक संबंधों पर असर
मोबाइल का अधिक इस्तेमाल न केवल बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है, बल्कि परिवार के साथ समय बिताने और रिश्तों को मजबूत करने में भी बाधा बन रहा है। कई बच्चे सोशल गतिविधियों से दूर हो गए हैं और परिवार के साथ बातचीत कम कर दी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह पॉलिसी सही तरीके से लागू की जाए तो बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत बेहतर होगी और परिवार के साथ संबंध भी मजबूत रहेंगे।
उत्तराखंड सरकार की यह पहल बच्चों को सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल जीवन सिखाने की दिशा में एक अहम कदम है। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग मिलकर तय करेंगे कि मोबाइल का इस्तेमाल संतुलित हो और बच्चों के विकास के बेहतर रहे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
