
Uttarakhand : राज्य के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 के नए प्रारूप का उद्धघाटन किया। इसमें सीएम हेल्पलाइन 1905 के अलावा कई सारी सुविधा दी गई है जैसे ऐप, वेब पोर्टल और ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग आदि।
अब इसमें 24 घंटे मुख्य मंत्री हेल्पलाइन 1095 पर सहायता लेने के साथ ही शिकायत दर्ज कराने की भी सुविधा होगी। सीएम धामी की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि विभाग महीने में 2 बाद सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करें। सीएम महीने के आखिरी सप्ताह में इसकी समीक्षा करेंगे।
उन्होंने कहा है कि सीएम हेल्पलाइन के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएं कि इस हेल्पलाइन का फायदा अधिक से अधिक लोगों को मिले।
उन्होंने कहा कि सुशासन की जिम्मेदारी हमारी है। सरकार के समाधान, सरलीकरण, निस्तारण और संतुष्टि के उद्देश्य में मुख्य मंत्री हेल्पलाइन हम 1905 जरूरी भूमिका निभा सकती है।
सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि लोगों की समस्या का समाधान जिस स्तर में किया जाना है उस स्तर पर इसका समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि जिन समस्या का समाधान तहसील स्तर पर हो सकता है उसका समाधान तहसील स्तर पर किया जाएं उन समस्या को जिला स्तर तक नहीं पहुंचने दिया जाएं।
इसी प्रकार जिन समस्या का समाधान जिला स्तर पर हो सकता है उसका समाधान जिला स्तर पर किया जाएं उन समस्या को शासन स्तर तक नहीं पहुंचने दिया जाए।
अगर ऐसा नही हो रहा है, तो फिर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय को जाए उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 को और ज्यादा शक्तिशाली बनाया जाए।
सीएम धामी की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नियमित रूप से तहसील दिवस आयोजित किया जाए साथ ही जिला स्तर पर भी जिला अधिकारी हर महीने जन सुनवाई करें।
सीएम धामी ने निर्देश दिए कि हर महीने की पहले और तीसरे मंगलवार को तहसील जन समर्पण दिवस एवं चतुर्थ मंगलवार को जिलाधिकारी जन समर्पण दिवस मनाए और जन समस्याओं का समाधान करें।
इसमें सभी शिकायत या फिर जन समस्या को ऑनलाइन के जरिए दर्ज किया जाए। जिन समस्या का निराकरण तहसील स्तर व जिला स्तर पर न होगा, उन्हीं समस्या को मुख्य मंत्री कार्यालय को रेफर किया जाए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications