
Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व प्राप्ति के संबंध में बैठक ली। इस बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग राजस्व प्राप्ति के लिए हर महीने के मिले अपने लक्ष्य को हासिल का करें, तभी राजस्व प्राप्ति के सालाना लक्ष्य हासिल कर पाएंगे।
सीएम धामी की तरफ से कहा गया है कि राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभागों को ऑनलाइन सिस्टम पर और ज्यादा कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जीएसटी से राजस्व प्राप्तियां और बढ़ाने पर ध्यान दिया जाए। इसके लिए लोगों को बिल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। उन्होंने विभागों को कहा है कि इसके लिए आधुनिक तकनीक के जरिए से पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
सीएम धामी ने कहा कि राजस्व की वृद्धि के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिन क्षेत्रों पर अपेक्षा के अनुरूप राजस्व की प्राप्ति नहीं हो पाई है। इनकी वजहों का गहनता से अध्ययन कर उसका उचित समाधान निकालें।
उन्होंने कहा कि खनन के क्षेत्र में राजस्व वसूली के लिए बेहतर ऑनलाइन सिस्टम बनाया जाए। वन क्षेत्रान्तर्गत के बरसाती नालों को चिन्हित कर चैनेलाइज करने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि वन सम्पदाओं का सही तरीके के इस्तेमाल की दिशा में वन विभाग को और सुनियोजित तरीके से काम करने की आवश्यकता है। वन सम्पदा के बेहतर तरीके से उपयोग के लिए क्या नवाचार हो सकते हैं, इस दिशा में काम किये जाएं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति की समीक्षा हर महीने की जायेगी। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्धन आदि उपस्थित थे।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications