
Uttarakhand : उत्तराखंड के पहले हेल्थ एटीएम को राज्य के सचिवालय में स्थापित किया गया है। इस हेल्थ एटीएम के माध्यम से 1 बूंद खून से 30 सेकेंड के भीतर स्वास्थ संबंधी 72 तरह की जांच की जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को 6 हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण किया।
यह कार्यक्रम को उत्तराखंड सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में अयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हेल्थ एटीएम के स्थापित होने से अब लोगों को जांच के लिए दूर नही जाना होगा।
देश-विदेश से चारधाम यात्रा के लिए आने वाले पर्यटकों को बेहतर स्वास्थ की सुविधा उपलब्ध हो। इसके लिए यात्रा के मार्गों पर हेल्थ एटीएम की स्थापना की जायेगी। चारधाम यात्रा में। आने वाले सभी श्रद्धालु को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस है।
कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत यश बैंक, जेके टायर, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की तरफ से हेल्थ एटीएम और ट्रू नेट मशीनें दी गई है। यश बैंक के जरिए सचिवालय, विधानसभा के साथ टनकपुर चिकित्सालय में 1-1 हेल्थ एटीएम स्थापित किए गए।
जेके टायर कंपनी की तरफ से संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर, पुलिस लाइन, उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत,
जेएलएन जिला चिकित्सालय नैनीताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर, अल्मोड़ा में 1-1 हेल्थ एटीएम स्थापित किए गए। मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और कंपनियों के बीच एमओयू किया गया। इस मौके पर पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डाॅ. आर. राजेश कुमार अन्य अधिकारी मौजूद थे।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरशन लिमिटेड के सौजन्य से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत 40 ट्रू नेट मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। यह जो मशीन है इन मशीन को ब्लॉक स्तर पर स्थापित को जायेगी। इसमें टीवी की जांच हो सकेगी। इसके साथ ही कोविड की भी जांच हो सकेगी।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications