
Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सोमनाथ मेला मासी-2023 में प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने सोमनाथ मेले को 5 लाख रु की राशि प्रदान करने का ऐलान किया।
सीएम धामी को तरफ से कहा गया है कि हमारी संस्कृति एवं सभ्यता महान है इसमें निरंतरता है। इस महान संस्कृति की महानता के विषय में सदियों से लोगों को जागरूक करने के कार्य मेले को कौथिग करते रहे हैं। ऐतिहासिक सोमनाथ मेला इसी का उदाहरण हैं।
कत्यूरकाल से देवाधिदेव शिव को हर गांव से नई फसल को भेंट करने की प्रथा चली आ रही है। यह अनूठी परंपरा इस मेले को काफी विशिष्ठ बनाती है।
ये मेले हमारी प्राचीन संस्कृति विरासत के संरक्षण में बेहद ही अहम भूमिका निभाते है। इतना ही नहीं इसके साथ ही मेले हमारे समाज को जोड़ने और संस्कृति और परम्पराओं के बारे में हमारी नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए भी बेहद अहम भूमिका निभाते है।
सीएम धामी ने द्वाराहाट विधानसभा के मासी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चीकरण, चौखुटिया विकासखण्ड के ढौनारीठा चौरा मोटर मार्ग का सुधारीकरण, चौखुटिया स्थित प्रेमपुरी से छित्याड़ी-कोरनी तक मोटर मार्ग का नव निर्माण, चौखुटिया से खीड़ा-खाडाखडक-झुमाखेत तक मोटर मार्ग बनाये जाने इसके साथ ही खराब सड़कों की तत्काल मरम्मद कराएं जाने का ऐलान किया।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गगास भण्डार गांव सिचाई योजना बनाये जाने तथा भूमिया मंदिर, माहासीर संरक्षण को गति दिये जाने की भी बात कही।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर आरूढ़ होने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज भारत में एक सशक्त नेतृत्व वाली सरकार है। जिसके साथ दुनिया का हर देश खड़े होने को आतुर है।
उन्होंने कहा एक ओर जहां हम जी-20 की अध्यक्षता कर रहे हैं वही, कई सारे देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन भी कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि जी-20 की 3 बैठक का आयोजन उत्तराखंड को मिलना सौभाग्य की बात है।
सीएम ने कहा इसकी एक बैठक रामनगर में हो चुकी है। वहीं, दो बैठक और होने है। जिससे उत्तराखंड अन्तराष्ट्रीय पटल पर अपनी उपस्थिति को दर्ज कराएगा। जिससे यह को लोककला, संस्कृति एवं खान-पान का प्रसार होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications