Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिन के दौरे में उत्तर काशी पहुंचे। सीएम धामी ने रविवार को सुबह उत्तरकाशी के गांव शिरोर में मंडुआ की बुवाई की।
सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार मिलेट्स का प्रचार प्रसार हो रहा है। उसी का यह नतीजा है कि आज केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी अधिक मोटे अनाज (मिलेट्स) की मांग हो रही है।

राज्य में सरकार के द्वारा मिलेट फसलों को प्रोत्साहन देने के लिए करीब 73 करोड़ रु की राशि स्टेट मिलेट मिशन को दी गई है। कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्र के किसानों से चौलाई, मंडवा, जैसे मोटे अनाजों की खरीद एमएसपी पर कर रही है इसका ऑनलाइन भुगतान भी किसानों को दिया जाता है।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राम सिरोर नेताला में सुबह भ्रमण के लिए निकले। उन्होंने गांव वालों से मुलाकात की ओर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने इस दौरान खेतो में पावर वीडर से जुताई की।
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में होने वाले श्रीअन्न उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम सिरोर में लाइन शोइंग विधि से मंडुआ की बुवाई की।
भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में सीएम ने ग्राम वासियों से जानकारी ली। इसके साथ ही मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया।
उन्होंने ग्राम सिरोर में लाइन शोइंग विधि से मंडुआ की बुवाई किया। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओ को मंडुए के बीज वितरित किए।
सीएम ने विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए किसानों को अधिक से अधिक आधुनिक उपकरण को वितरित किए जाने की बात कही। इसके साथ ही खेतों में जीवामृत खाद, बीजामृत खाद का भी छिड़काऊ किया।
उन्होंने इसके अलावा जीवामृत खाद, बीजामृत खाद के उपयोग को खेतों में अधिक से अधिक बढ़ाएं जाने की बात कही।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications