
Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में पैच रिर्पोटिंग एप का शुभारंभ किया। मुख्य मंत्री धामी ने कहा कि इस पैच रिपोर्टिंग एप के जरिए राज्य को गड्ढा मुक्त कराने में बहुत ही सहायता मिलेगी।
सीएम धामी ने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को इस ऐप के जरिए प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए है।
राज्य के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पैच रिर्पोटिंग एप के जरिए शिकायतकर्ता द्वारा सड़कों पर गड्ढे से संबंधित जो भी शिकायत की जाएगी उन शिकायतों का समाधान 1 हफ्ते के भीतर किया जाए।
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
इस पैच रिपोर्टिंग एप के माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति अपने आस - पास की सड़कों पर पाए जाने वाले गड्ढे की फोटो खींच कर पूरी जानकारी के साथ शिकायत को दर्ज करवा सकता है।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि शिकायतकर्ता को ऐप के जरिए से दर्ज शिकायत पर हुई कार्रवाई के विषय में भी चित्र सहित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
बता दें कि उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य की सड़कों में तमाम गड्ढा होने की शिकायतें निरंतर मिल रही थी।
जिस वजह से मुख्यमंत्री धामी ने राज्य पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी ने पैच रिर्पोटिंग एप तैयार किया है ताकि इस ऐप का फायदा राज्य के लोगों को मिल सके।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, प्रेमचन्द अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विनीत कुमार एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications