
Uttarakhand: सीएम धामी ने मंगलवार को चेपडो थराली में अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने शहीद भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर 16.50 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर साल शौर्य महोत्सव मेला आयोजित किये जाने शौर्य महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने के साथ ही कुलसारी मैदान में नदी कटाव हेतू बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने जाने की घोषणा की।
थराली अस्पताल का उच्चीकरण किये जाने, नन्दानगर में उपनिबन्धक की स्वीकृति, नारायणबगड व नन्दानगर में पार्किग तथा नन्दा राज जात को भव्य बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाये आदि की घोषणा की।
उन्होंने राजरजेश्वरी नन्दा देवी मंदिर को मा मानसखण्ड मंदिर माला मिशन से जोड़ने की भी बात कही। इतना ही नहीं इसके साथ ही सीएम धामी ने ब्रहमताल, सुपताल झलताल को पर्यटन क्षेत्र में लाने के लिए खास योजना बनाए जाने की घोषणा की।
सीएम धामी ने थराली में न्याय पंचायत स्तर पर महिला सेवा संग्रह केन्द्र तथा ग्रेडिंग पैकिंग यूनिट की योजना बनाये जाने और थराली, ग्वालदम डाक बंगले का जीर्णोद्धार किये जाने की भी इस अवसर पर घोषणा की।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज भी उत्तराखंड के नौजवानों की भारत माता की सेवा करना लक्ष्य रहता है। सीएम ने कहा कि सैनिक पुत्र होने के नाते उन्होंने सैनिकों के संघर्ष को नजदीक से देखा है।
उन्होने कहा कि वीर सैनिकों को सम्मानित करके हम खुद को सम्मानित महसूस करते है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना का मूल रूप से एक ही घोषवाक्य रहा है राष्ट्र प्रथम और इसके लिए हमारे जवान अपना सर्वस्व अर्पित करने को हमेशा तैयार रहते हैं।
राज्य ने लाखों वीर सैनिक इस देश को दिए हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से यह साबित किया है कि देवभूमि न केवल समस्त विश्व को शांति का मार्ग दिखला सकती है, वरन शौर्य और वीरता को भी प्रदर्शित कर सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications