Q3 Auto Sales: सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर, तीसरे यानी दिसंबर महीने के क्वार्टर में वाहन बिक्री के मामले में उत्तर प्रदेश टॉप पर रहा है। दिसंबर क्वॉर्टर के दौरान उत्तर प्रदेश में कुल 8 लाख 22 हजार 472 यूनिट वाहन बेचे गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में दिसंबर तिमाही के दौरान यह बेचे गए पैसेंजर और कामर्शियल वाहन का कुल आंकड़ा है। उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री महाराष्ट्र में हुई है। वहीं इसमें तीसरा स्थान गुजरात का आता है। इसमें टू व्हीलर्स और थ्री व्हीलर्स की बिक्री भी शामिल हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस टाइम पीरियड के दौरान महाराष्ट्र में 6,88,152 यूनिट वाहनों की बिक्री दर्ज की गई है। इसके बाद गुजरात में 4,21,026 वाहनों की बिक्री दर्ज की गई है। इस लिस्ट में तीसरा स्थान तमिलनाडु का रहा है, तमिलनाडु में दिसंबर क्वॉर्टर के दौरान 4,19,189 यूनिट गाड़ियां बेची गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर बात की जाए तिपहिया वाहनों की तो उत्तर प्रदेश में 23859 तिपहिया वहां की बिक्री हुई है। महाराष्ट्र में 20,495 तिपहिया वाहनों की बिक्री की गई है। तो यहां 19,443 तिपहिया वाहन बेचे गए और बिहार चौथे नंबर पर बिहार रहा है, जहां 14,955 थ्री व्हीलर यूनिट की सेल हुई है।
इसी तरह से अगर हम टू व्हीलर व्हीकल की बात करते हैं, तो उत्तर प्रदेश में कुल 6,73,962 टू व्हीलर यूनिट्स की बिक्री हुई है और यह टॉप पर रहा है। वहीं अगर महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पर 5,15,612 टू व्हीलर यूनिट की बिक्री हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में तीन लाख से ज्यादा टू व्हीलर बेचे गए हैं।
पैसेंजर व्हीकल की बिक्री
वहीं अगर बात की जाए पैसेंजर व्हीकल की तो इसमें उत्तर प्रदेश ने बाजी नहीं मारी है। इस बार महाराष्ट्र टॉप पर रहा है और वहां पर सबसे ज्यादा पैसेंजर व्हीकल यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है। महाराष्ट्र में इस बार टोटल 1,21,030 यूनिट पैसेंजर व्हीकल बेचे गए हैं और तीसरे क्वार्टर में इस स्टेट का यह पहला स्थान है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 1,01,568 वाहनों कि बिक्री मिल रही हैं। अगर आप बात करते हैं गुजरात की तो यह 85,599 पैसेंजर व्हीकल बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रहा है। इसके अलावा चौथा नंबर पर पैसेंजर बिक्री की लिस्ट में कर्नाटक शामिल है, जहां पर 71,549 पैसेंजर व्हीकल बेचे गए हैं।
कामर्शियल व्हीकल की बिक्री
कमर्शियल व्हीकल की तो इसमें भी महाराष्ट्र टॉप पर रहा हैं, जिसकी 31,055 यूनिट्स बिकी हैं। वही उत्तर प्रदेश में 23083 गाड़ियों की बिक्री हुई है। गुजरात में ये आंकड़ा 20,391 के साथ तीसरा स्थान और कर्नाटक में 16966 के साथ चौथा स्थान रहा है।
हालांकि यह संख्या आने वाले समय में और ज्यादा बढ़ सकती है। इससे साफ पता चलता है कि आने वाले समय में इलेकट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में भी जबरदस्ती तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं लोगों की परचेजिंग पावर भी काफी बेहतर हो रही है, यह भी एक कारण है कि हर तरह के वहानों में भारी बढ़ोतरी दखने को मिली है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications