UP : निरंतर बढ़ते निर्यात से उत्साहित यूपी सरकार ने चालू फाइनेंशियल ईयर में 2 लाख करोड़ रु का लक्ष्य रखा है। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार निर्यात प्रोत्साहन का बजट बढ़ाने की तैयारी में है।
राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की तरफ से निर्यात प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा के दौरान कहा गया हैं कि निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग के सालाना बजट को बढ़ाया जाएगा।

औद्योगिक विकास मंत्री की तरफ से कहा गया है कि सरकार की प्राथमिकता निर्यात है। अधिक से अधिक निर्यातकों को लाभ दे सकें इसके मद्देनजर आने वाले दिनों में जो अनुपूरक बजट आने वाला है। उसमें एक अलग से मद बनाया जाएगा।
सरकार जिसके माध्यम से विदेश से आने वाले खरीददारों को बेहतर सुविधा दे सकेगी। औद्योगिक विकास मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि निर्यात प्रोत्साहन के लिए अलग से राशि की व्यवस्था की जाए ताकि राज्य अधिक से अधिक विदेशी खरीददारों को आकर्षित कर सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का निर्यात पिछले 5 सालों में दो गुना हुआ है। उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में उत्तर प्रदेश से 1.74 लाख करोड़ का निर्यात हुआ है लेकिन आगामी 5 सालों में राज्य के निर्यात को 1.74 लाख करोड़ से 3 लाख करोड़ रु करना है और यह तब ही संभव होगा, जब निर्यात में सालाना 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अधिकारियों को इस साल यूपी का निर्यात लक्ष्य दो लाख करोड़ करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि निर्यात के मामले में महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि जो भी प्रदेश यूपी से आगे हैं, उन राज्यों की और यूपी की तुलनात्मक समीक्षा की जाए। समीक्षा के माध्यम से यूपी के निर्यात को बढ़ाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को उद्यमियों के साथ बैठक कर यह से निर्यात बढ़ाने का प्रयत्न करना चाहिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
