UP: स्कॉलरशिप कब मिलेगी, जानिए चेक करने का तरीका

UP Scholarship Status: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यूपी स्कॉलरशिप के माध्यम से राज्य के सभी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति सरकार की तरफ से सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणी और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को अलग-अलग प्रदान की जाती है। अगर आपने स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया है तो घर बैठे अपने ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप स्टेटस उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने की सुविधा प्रदान की गई है। सरकार की तरफ से जल्द ही छात्रों की छात्रवृत्ति का भुगतान करना आरंभ किया जाएगा। ऐसे में छात्र घर बैठे अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं, और पता कर सकते हैं कि उन्हें छात्रवृत्ति मिली है या नहीं।

up-scholarship-scheme

अगर किसी छात्र को लगता है कि उनके आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वह अपने यूपी स्कॉलरशिप की स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। साथ ही यह भी पता कर सकते हैं कि उनके आवेदन में किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है। अगर कोई समस्या आती है तो आप अपने क्षेत्र से संबंधित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से जाकर संपर्क कर सकते हैं।

इसके लिए यूपी सरकार ने अधिकारिक वेबसाइट बनाई है। इसका पता है https://scholarship.up.gov.in/

अगर इस वेबसाइट पर अपना नाम चेक करना है तो पहले आपको इस साइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। होम पेज पर आपको Status का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको Application Status Year पर क्लिक करना होगा।

इसे क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। अब आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा। जैसे रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। उसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपकी यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस का विवरण आ जाएगा। इस प्रकार आसानी से आप अपनी स्कॉलरशिप का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्देश

  • उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति राज्य के सभी जाति, वर्ग के छात्रों के लिए प्रदान की जाती है।
  • राज्य के सामान्य, ओबीसी, एससी एसटी, और अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्र यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • ऐसे छात्र जो आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं, वह पहले अपना स्कूल/कॉलेज ब्लैक लिस्ट ब्लैक लिस्ट है या नहीं, इसकी जांच कर लें। यह जांच इसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
  • स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म के साथ छात्रों को बैंक पासबुक की फोटो कॉपी संलग्न करनी होगी।
  • व्यक्तिगत रूप से छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपना आवेदन पत्र संबंधित विभाग में जमा करें। इसके अलावा अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी विभाग को देना होगा।
  • छात्रों की तरफ से प्रदान की जाने वाली सभी जानकारी और दस्तावेज प्रमाणिक और वास्तविक होने चाहिए। अगर किसी प्रकार की कोई गलती पाई जाती है तो ऐसे में आपका आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। जिसके कारण आपकी स्कॉलरशिप नहीं ही आ सकेगी।
  • परीक्षा में असफल छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • समय-समय पर आप अपने यूपी स्कालरशिप स्टेटस की जांच अधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं।
  • अगर किसी छात्र को निर्धारित अवधि के भीतर छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त नहीं होती है। तो वह अपने संबंधित समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से जाकर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UP: बेरोजगार हैं तो पा सकते हैं भत्ता, जानिए तरीका

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+