
UP: उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने मंगलवार को स्थानांतरण नीति 2023-24 को मंजूरी दे दी। स्थानांतरण नीति 2023-24 में समूह क और समूह ख के उन अधिकारियों का तबादला किया जायेगा। जिन अधिकारियों ने जिले में 3 साल और मंडल में 7 साल पूरे कर लिए है। 30 जून तक तबादले की प्रोसेस पूरी की जाएगी।
तबादला सत्र के बाद अब समूह क के साथ ही समूह ख के कार्मिकों के तबादले विभागीय मंत्री के जरिए से सीएम के अनुमोदन लेकर ही हो सकेंगे।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि स्थानांतरण सत्र में किसी भी तरह के जो तबादले है। वह विभागीय मंत्री की मंजूरी से ही होंगे।
ग्रुप क और ख के तबादले संवर्गवार कार्यरत कार्मिकों की संख्या के ज्यादा से ज्यादा 20 फीसदी और ग्रुप ग व घ के कार्मिकों की संख्या में ज्यादा से ज्यादा 10 फीसदी तक की सीमा तक की किए जायेंगे।
ग्रुप ग व घ के कैटेगरी वाइस 10 फीसदी से ज्यादा और ज्यादा से ज्यादा 20 फीसदी की सीमा तक विभागीय मंत्री के अनुमोदन से ही किए जा सकेंगे। इसके तहत सर्वाधिक वक्त से कार्यरत जो कर्मचारी है उनका तबादला प्राथमिकता पर किए जाएंगे।
स्थानांतरण नीति के अनुसार, समूह ग के कार्मिकों के पटल या क्षेत्र परिवर्तन के लिए 13/05/2022 को जारी शासनादेश का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
समूह ख और ग के कार्मिकों के तबादले यथा संभव मैरिट आधारित ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम के आधार पर किए जाने की व्यवस्था की गई है।
इसके साथ ही मंदित बच्चों और चलने फिरने से पूर्ण प्रभावित दिव्यांग बच्चों के माता पिता की तैनाती ऑप्शन लेकर ऐसे जगह पर की जाने की व्यवस्था की गई है। जहां पर उनको उचित देखभाल मिल सकें। इसके साथ ही वह पर उनकी देखभाल की उचित व्यवस्था हो।
भारत सरकार को तरफ से घोषित आकांक्षी जिलों सिद्धार्थनगर, बहराइच, चंदौली, फतेहपुर, चित्रकूट, बलरामपुर, श्रावस्ती व सोनभद्र 34 जिलों के 100 विकास खंडों में तैनाती करके संतृप्तीकरण किए जाने की व्यवस्था की गई है और बुंदेलखंड के सभी जिलों में तैनाती करके संतृप्तीकरण किए जाने की व्यवस्था की गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
