नई दिल्ली, अगस्त 13। बहुत संभावना है कि आपने ग्रीन सीमेंट के बारे में नहीं सुना होगा। मगर अब ग्रीन सीमेंट काफी चर्चा में है। जी हां सामान्य सीमेंट की तुलना में ग्रीन सीमेंट को काफी तवज्जो दी जा रही है। इसकी कीमत किफायती है, जबकि इसकी मजबूती इसे आकर्षक बना रही है। साथ ही इसकी जंगरोधी क्षमता काफी ज्यादा है। आपको बता दें कि जेएसडब्ल्यू सीमेंट, जेके लक्ष्मी सीमेंट और नवरत्न सहित कई ब्रांड्स ग्रीन सीमेंट पेश कर चुके हैं। पर्यावरण के लिहाज से भी यह सीमेंट सामान्य सीमेंट से बेहतर माना जा रहा है। आगे जानिए इसके फायदों की डिटेल।
पर्यावरण के अनुकूल
हैरानी की बात यह है कि लोगों के बीच इसकी चर्चा है, मगर इस्तेमाल करने वाले कम लोग हैं। मगर ये बात तय है कि यह पर्यावरण के अनुकूल है। यह ईको फ्रेंडली है। क्योंकि दुनिया भर से सामने आई कई रिपोर्ट बताती हैं कि ये पारंपरिक सीमेंट के मुकाबले केवल 8 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन का उत्पादन करता है। यह उत्सर्जन होता है सीमेंट बनाने के दौरान।
कैसे बनता है ये सीमेंट
ग्रीन सीमेंट बनाने के दौरान 40 प्रतिशत कम कार्बन का उत्पादन होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये औद्योगिक कचरे से बनता है। औद्योगिक कचरे की मात्रा इसमें काफी ज्यादा होती है। जो चीजें बेकार हो गयी हैं, उससे सीमेंट तैयार किया जाता है।
पॉल्यूशन कैसे कम होता है
अधिकांश उद्योगों में जो चीजें बनाई जाती हैं उनमें गर्म भट्टे इस्तेमाल में आते हैं। इन भट्टों में ही प्रोडक्ट्स को ढाला जाता है। स्टील सहित कई उद्योगों में ऐसा हो रहा है। आपको बता बता दें कि भट्टियों के स्लैग का उपयोग ग्रीन सीमेंट बनाने में किया जा रहा है। फ्लाई ऐश से भी ग्रीन सीमेंट तैयार होता है। इन दोनों चीजों से प्रदूषण होता है। इसलिए इसे बनाने के दौरान होने वाली प्रक्रिया कार्बन-नेगेटिव प्रक्रिया है।
लागत आती है कम
नई तकनीकों का इस्तेमाल उत्पादन में हो रहा है, जिससे उत्पादन लागत में भी कमी आ रही है। इसे बनाने की प्रक्रिया में बहुत कम मात्रा में ही कार्बन का उत्पादन होता है। जैसा कि आपको मालूम होगा कि सीमेंट का उपयोग बिल्डिंग, सड़कों और घरों के निर्माण में किया जाता है, इसलिए मजबूती बहुत अहम है। जेके सीमेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार ग्रीन सीमेंट काफी मजबूत है। यह लंबे समय तक चलने वाला है।
जंग प्रतिरोधी क्षमता
ग्रीन सीमेंट सामान्य सीमेंट की तुलना में कई गुना जंग प्रतिरोधी भी है। असल में इसमें कैल्सीफाइड मिट्टी और चूना पत्थर को मिक्स किया जाता है। ये एलीमेंट रंध्रमयता को कम करते हैं। इससे ग्रीन सीमेंट ज्यादा मजबूत बनता है।
ज्यादा है टिकाऊ
जानकारों के अनुसार ग्रीन सीमेंट सामान्य सीमेंट की तुलना में अधिक समय तक चल सकता है। आने वाले समय में एक अच्छे विकल्प के रूप में उपलब्ध होने जा रहा है। ये सस्ता ऑप्शन भी होगा और ज्यादा दमदार भी। हमारे ग्रह पर अधिक लोगों का अर्थ है कृषि, वानिकी, खनन और तेल की खोज जैसी अधिक गतिविधियों की आवश्यकता। दुनिया भर में, जैव विविधता का क्षरण खतरनाक दर से हो रहा है, जिससे हमारे जंगलों में अभूतपूर्व संख्या में कमी आ रही है और दुनिया को गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना है। ऐसे में छोटे-छोटे कदमों से इन संकटों को दूर किया जा सकता है। इनमे ग्रीन सीमेंट का इस्तेमाल एक फैक्टर है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
