नई दिल्ली, दिसंबर 6। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 एक पुरानी और दमदार बाइक है। इस बाइक को लोग काफी पसंद करते हैं। इसका स्टाइल भी काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि इस बाइक को आप 1.84 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं, जबकि टॉप मॉडल के लिए 2.15 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे। मगर यदि आपको ये बाइक आधी कीमत पर मिल जाए तो कैसा रहेगा? हालांकि ये बाइक का नया नहीं बल्कि पुराना मॉडल होगा। जानते हैं कि आप कहां से इस बाइक का पुराना मॉडल खरीद सकते हैं।
72 हजार रु में खरीदें
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक का पुराना मॉडल सेकंड हैंड बाइक में डील करने वाली वेबसाइट बाइक्स 24 पर मिल रहा है। जो बाइक इस साइट पर मिल रही है, उसकी कीमत सिर्फ 72 हजार रुपये है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की जो जानकारी बाइक्स 24 पर दी गयी है, उसके अनुसार बाइक का मॉडल 2015 बेचा जा रहा है। ये बाइक 13,095 किलोमीटर चली है।
कहां की है बाइक
बुलेट का जो मॉडल बिक रहा है उसे पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। ये बाइक दिल्ली के आरटीओ ऑफिस में रजिस्टर हुई है। यदि आप बाइक्स 24 से इस बाइक को खरीदते हैं तो आपको कुछ फायदे मिलेंगे। इनमे पहला है एक साल की वारंटी। मगर इसके लिए कुछ शर्तें होंगी। दूसरा फायदा है मनीबैक गारंटी। मनीबैक गारंटी के तहत इस बाइक को खरीदने पर सात दिन में आप इसे वापस कर पूरा पैसा हासिल कर सकते हैं।
खराबी निकलने पर करें वापस
यदि आपको बाइक पसंद न आए या उसमें कोई खराबी सामने आए तो इसे वापस किया जा सकता है। फिर कंपनी आपको पूरी पेमेंट वापस करेगी। इस बाइक में 349.34 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो एयर कूल्ड तकनीक पर बेस्ड है। बाइक का इंजन 20.21 पीएस की पावर और 27 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। ये 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
ये हैं बाकी फीचर
बाइक के फ्रंट और रियर पहियों में डिस्क ब्रेक है। इसके साथ सिंगल चैनल एबीएस सिस्टम भी है। ये बाइक 41.55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। अब जानिए बुलेट बाइकों की प्राइस लिस्ट।
रॉयल एनफील्ड की प्राइस लिस्ट :
2 लाख रु से कम कीमत वाली बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 : शुरुआती कीमत 1.38 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 : शुरुआती कीमत 1.84 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 : शुरुआती कीमत 1.98 लाख रु
2 लाख रु से अधिक कीमत वाली बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड हिमालयन : शुरुआती कीमत 2.10 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 : शुरुआती कीमत 2.81 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 : शुरुआती कीमत 2.98 लाख रु
रॉयल एनफील्ड की आने वाली बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड हंटर 350 : 1.70 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड स्क्रैम : 1.95 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 : 3.50 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड शॉटगन : 3 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड 2021 बुलेट 350 : 1.40 लाख रु
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications