नई दिल्ली, फरवरी 15। होंडा एक्टिवा, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया द्वारा पेश किया गया एक शानदार मोटर स्कूटर है। इसे भारत में मई 1999 में लॉन्च किया गया था। यह 109/125 सीसी, 7 बीएचपी (5.2 किलोवाट) स्कूटर है। इस वाहन में किक और सेल्फ स्टार्ट दोनों का विकल्प है। वैसे तो स्कूटर सेगमेंट में बढ़िया माइलेज के स्टाइलिश कई 100 सीसी स्कूटर उपलब्ध हैं, जो कम कीमत पर भी मिल रहे हैं। मगर यदि बेस्ट सेलिंग स्कूटर की बात की जाए तो होंडा एक्टिवा का नाम सबसे ऊपर आएगा। इसकी कीमत शोरूम से आपको 70,599 रुपये से लेकर 72,345 रुपये तक पड़ेगी। पर यदि आपका बजट कम है तो आप सेकंड हैंड स्कूटर खरीद सकते हैं, जो आपको केवल 21 से 30 हजार रुपये के बजट में मिल जाएगी।
ये हैं होंडा एक्टिवा के फीचर्स
पहले बात करते हैं होंडा एक्टिवा के इंजन और पावर की। इस स्कूटर में 109.51 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मौजूद है। इसका इंजन 7.79 पीएस की पावर और 8.79 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। ब्रेकिंग सिस्टम पर नजर डालें तो इस स्कूटर में कंपनी ने फ्रंट और रियर दोनों व्हील में ड्रम ब्रेक दिया है। ये स्कूटर एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर के साथ आती है।
काफी बेहतर है माइलेज
होंडा ने दावा किया है कि ये स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। इसकी माइलेज एआरपीआई से सर्टिफाई है। अब बात करते हैं कि होंडा एक्टिवा कहां सस्ती कीमत पर मिल रही है। एक वेबसाइट है बाइक्स 24। इसी साइट पर आपको होंडा एक्टिवा का 2014 मॉडल सस्ते दामों पर मिल जाएगा। इस मॉडल की कीमत 21,000 रुपये है।
मिलेंगे और भी कई फायदे
यदि आप बाइक्स 24 से होंडा एक्टिवा स्कूटर को खरीदते हैं तो दो बड़े फायदे आपको मिलेंगे। पहला एक साल की वारंटी और दूसरा सात दिन की मनी बैक गारंटी। मनी बैक गारंटी का मतलब है कि यदि आपको स्कूटर पसंद न आए या इसमें कोई खराबी निकले तो आप उसे 7 दिन में वापस कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको पूरा पैसा वापस दिया जाएगा।
दो और भी हैं ऑप्शन
दो और साइटें हैं, जिन पर होंडा एक्टिवा के सेकंड हैंड मॉडलों को लिस्ट किया गया है। इनमें पहला है ड्रूम वेबसाइट पर होंडा एक्टिवा का 2016 मॉडल। जी हां ड्रूम साइट पर एक अन्य मॉडल की जानकारी पोस्ट की गयी। उसकी कीमत 30,500 रुपये है। वहां से खरीदने पर आपको फाइनेंस की भी सुविधा मिलेगी। तीसरा ऑप्शन है कारएंडबाइक वेबसाइट पर बिक रहा होंडा एक्टिवा का 2015 मॉडल। इसकी कीमत 26,000 रुपये है।
इन बातों का रखें ध्यान
सेकंड हैंड कार, स्कूटर या बाइक खरीदते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। उस गाड़ी की तलाश करें जो आपकी योजना के के लिए उपयुक्त हो। ऑनलाइन सर्च करें, गाड़ी के बारे में जानने के लिए विशेषज्ञों से बात करें, विशेष रूप से उस मॉडल के बारे में जिसे आप खरीदना चाहते हैं। गाड़ी पर पेंट, खरोंच, किसी भी फ्लूड रिसाव, टायर या किसी भी टूट-फूट की जाँच करें। इसके अलावा कागज़ों की जांच करें। गाड़ी मालिक से जानें कि गाड़ी कितनी बार सर्विसिंग के लिए गई है और किन उद्देश्यों के लिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications