नई दिल्ली, अप्रैल 27। भारत में हैचबैक सेगमेंट में बहुत सारी कारें मौजूद हैं। इन्हीं में से एक मारुति सुजुकी वैगनआर। ये देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की एक बहुत ही पॉपुलर और पसंद की जाने वाली कार है। दरअसल कंपनी ने इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं, जिसके चलते ये बाजार में काफी चलती है। बात करें कीमत तो ये आपको 5.39 लाख रु की शुरुआती कीमत पर मिलेगी। वहीं यदि कोई इस कार का टॉप वेरिएंट खरीदना चाहे तो उसे 7.10 लाख रु खर्च करने होंगे। मगर आपको हम एक ऐसा ऑप्शन बताने जा रहे हैं, जहां से आप इस कार को 1 लाख रु से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
कहां से मिल सकती है सस्ती वैगनआर
मालूम हो कि पुरानी कारों की ऑनलाइन खरीदारी और बिक्री करने वाली इस समय कई वेबसाइट हैं। वैसे तो कई ऑफलाइन प्लेटफॉर्म भी हैं। मगर आप घर बैठे ऑनलाइन साइटों के जरिए भी पुरानी कार खरीद सकते हैं। ऐसी ही कुछ वेबसाइटें हैं, जिन पर आपको पुरानी वैगनआर खरीदने को मिल जाएगी। यहाँ हम आपको इन्हीं में से कुछ डील्स की जानकारी देंगे।
80000 रु में मिल रही वैगनआर
एक पुरानी कार खरीदने-बेचने वाली साइट है कारवाले। इस वेबसाइट से आप मारुति सुजुकी वैगनआर के 2008 मॉडल को खरीद सकते हैं। यहां 2008 मॉडल 80,000 रु की कीमत पर बिक रहा है। मगर याद रहे कि यहां आपको इस कार पर कोई फाइनेंस सुविधा नहीं मिलेगी।
ओएलएक्स पर भी 2008 मॉडल
एक दूसरा 2008 मॉडल भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये ओएलएक्स वेबसाइट पर मिल रहा है। आप यहां से भी मारुति सुजुकी वैगनआर के 2008 मॉडल को खरीद सकते हैं। यहां भी आपको एक बेहतरीन डील मिलेगी। यहां ये कार 85,000 रु की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। गौरतलब है कि आपको यहां से भी ये कार एक बार में पेमेंट करके खरीदनी होगी।
तीसरी डील भी दमदार
इसी तरह का एक और प्लेटफॉर्म है कारदेखो। इस वेबसाइट पर भी आपको मारुति सुजुकी वैगनआर का 2008 मॉडल खरीदने को मिलेगा। यहां ये मॉडल 75,000 रु की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस प्लेटफॉर्म पर भी आपको फाइनेंस सुविधा नहीं मिलेगी।
वैगनआर के स्पेसिफिकेशन्स
अब बात करते हैं मारुति सुजुकी वैगनआर के स्पेसिफिकेशन्स की। इसके 2008 मॉडल में मारुति सुजुकी ने 1061 सीसी का इंजन दिया है, जो 67 बीएचपी की अधिकतम पावर के साथ 84 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस कार में मैनुअल ट्रांसमिशन है।
शानदार हैं वैगनआर के फीचर्स
मारुति सुजुकी वैगनआर में कंपनी की तरफ से पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, ड्राइवर सीट पर एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग (एबीएस) सिस्टम के साथ ही सीट बेल्ट रिमाइंडर, मैनुअल एसी और हीटर जैसे फीचर्स दिए गए है। कंपनी ने दावा किया है कि वैगनआर 18.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने की क्षमता रखती है। हाल ही में मारुति सुजुकी ने इनपुट लागत में वृद्धि के कारण सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने कहा कि सभी मॉडलों की कीमतों में 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है। ये बढ़ोतरी एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) पर हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
