नई दिल्ली, मई 7। हीरो की ढेर सारी बाइकें इस समय बाजार में उपलब्ध हैं। मगर इसकी कुछ बाइकों की मांग काफी अधिक है। इनमें से एक है हीरो एचएफ डीलक्स। इसकी शुरुआती कीमत 56070 रु है, जबकि टॉप मॉडल आपको 64520 रु है। यदि आपका बजट कम है तो आप एक पुराना मॉडल भी खरीद सकते हैं। इस बाइक का पुराना मॉडल केवल 20 हजार रु में मिल रहा है। आगे जानिए कि आप कहां से इस बाइक का पुराना मॉडल खरीद सकते हैं।
माइलेज है दमदार
हीरो की काफी बाइकें सबसे अच्छा माइलेज देने वाली होती है। इनमें एचएफ डीलक्स भी शामिल है। इस दमदार बाइक के नये मॉडल की कीमत भी सबसे कम है। कम कीमत, दमदार माइलेज और मजबूत बॉडी के कारण ये हीरो की सबसे अधिक बिकने वाली बाइकों से एक है। वैसे तो इसकी कीमत 56000 रु पर है, पर यदि आपका बजट कम हो तो इसके पुराने मॉडल को आप 20000 रु में खरीद सकते हैं।
कहां मिलेगा पुराना मॉडल
कई प्लेटफॉर्म हैं, जहां पर पुरानी बाइकें खरीदी और बेची जाती हैं। इनमें से एक है कारंडबाइक.कॉम। हम जिस एचएफ डीलक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे इसी साइट पर लिस्ट किया गया है। बाइक की कीमत महज 20 हजार रु रखी गयी है। बेचने वाला इसे इतनी कम कीमत में बेचने के लिए तैयार है। इस लिंक (https://www.carandbike.com/used/hero-hf-deluxe-bikes-in-new-delhi-99116) पर जाकर बाइक की पूरी जानकारी ली जा सकती है।
कौन सा है मॉडल
कारएंडबाइक साइट पर जो मॉडल बिक रहा है वो 2022 मॉडल का है। बिक रही पुरानी एचएफ डीलक्स केवल 6 हजार किमी ही चली है। बाइक में सेल्फ स्टार्ट भी है। इसके एलॉय व्हील में ड्रम ब्रेक हैं। पर इसमें एक कमी है कि यह बीएस-IV स्टैंडर्ड बाइक है। बताते चलें कि यह बाइक दिल्ली में बेची जा रही है। दिल्ली इसकी लोकेशन है। बाइक को पहला मालिक ही बेच रहा है।
जनवरी 2022 की मैन्युफैक्चरिंग
बाइक में किसी तरह की कोई टूट फुट नहीं होने का दावा किया गया है। वो तो आप सामने से खरीदने पर चेक कर सकते हैं। इसकी मैन्युफैक्चरिंग जनवरी 2022 है। आगे जानते हैं इसे खरीदने का तरीका।
डायरेक्ट लिंक पर जाएं
सेकंड हैंड एचएफ डीलक्स बाइक को खरीदने के लिए आप ऊपर दिए गए लिंक पर डायरेक्ट विजिट कर सकते हैं।
हीरो की बिक्री
हीरो मोटोकॉर्प ने अप्रैल 2022 में नए वित्तीय वर्ष 22-23 की सकारात्मक शुरुआत करते हुए बिक्री में 12.45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस वृद्धि का श्रेय अर्थव्यवस्था के खुलने और सरकारी नीति समर्थन में वृद्धि को दिया है। हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री (घरेलू और निर्यात) अप्रैल 2021 में बेची गई 3,72,285 इकाइयों से 12.45 प्रतिशत बढ़कर 4,18,622 इकाई हो गई। यह 46,337 इकाइयों की बिक्री वृद्धि थी। मार्च 2022 में बेची गई 4,50,154 इकाइयों से इसकी बिक्री 7 प्रतिशत कम हो गई। यह वृद्धि मुख्य रूप से इसकी मोटरसाइकिल रेंज की बढ़ती मांग के कारण देखी गई, जबकि स्कूटर की बिक्री में साल-दर-साल गिरावट आई। मोटरसाइकिल की बिक्री 15.71 प्रतिशत बढ़कर 3,92,627 इकाई हो गई, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 3,39,329 इकाइयों से 53,298 इकाइयों की बढ़त है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications