नई दिल्ली, दिसंबर 21। भारत में पहले के मुकाबले पुरानी कारों और बाइकों का बाजार पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया है। बहुत से लोग नयी की जगह शुरुआत में पुरानी कार या बाइक खरीदना पसंद करते हैं ताकि वे अच्छे से प्रेक्टिस कर सकें। वैसे तो देश के टू व्हीलर सेक्टर में अच्छी माइलेज वाली कई सस्ती बाइके हैं, मगर वे इतनी भी सस्ती नहीं हैं कि हर कोई खरीद पाए। यानी प्रेक्टिस के अलावा बजट दूसरा कारण है, जिसके चलते लोग सेकंड हैंड बाइक को पसंद कर सकते हैं। यदि आप भी एक सेकंड हैंड बाइक खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल इस समय हीरो पैशन प्रो का सेकंड हैंड मॉडल बिक रहा है।
हीरो पैशन प्रो के नये मॉडल की कीमत
हीरो पैशन प्रो बाइक भारत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली बाइकों में से एक है। यदि आप इसका मॉडल खरीदते हैं तो आपको 70,375 रुपये से लेकर 75,100 रुपये तक की जरूरत होगी। अगर आपका बजट कम है तो बेहतर रहेगा कि आप इसका पुराना मॉडल खरीद लें। हम जिस जगह से आपको इस बाइक का पुराना मॉडल खरीदने की जानकारी देंगे, वहां आपको हीरो पैशन प्रो नये के मुकाबले से आधी से भी कम कीमत पर मिल जाएगी।
यहां मिल रही सेकंड हैंड पैशन प्रो
हीरो पैशन प्रो का एक पुराना मॉडल इस समय बाइक्स 24 पर मिल रहा है। ये एक ऐसी वेबसाइट है, जहां आपको सेकंड हैंड टू व्हीलर खरीदने और बेचने की सुविधा मिलती है। इसी वेबसाइट पर एक पुरानी हीरो पैशन प्रो को लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर सेकंड हैंड पैशन प्रो को मात्र 25 हजार रुपये में बेचा जा रहा है। इस बाइक का 2013 मॉडल बिक रहा है।
कितनी चली हुई है बाइक
हीरो पैशन प्रो का जो पुराना मॉडल बिक रहा है वो अब तक 1 हजार किलोमीटर चला है। हीरो पैशन प्रो को पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। दिल्ली में रजिस्टर्ड इस बाइक पर 1 साल की वारंटी भी मिल रही है। बाइक पर एक और फायदा है कि आपको ये सात दिन की मनी बैक गारंटी प्लान के साथ मिलेगी। मनी बैक गारंटी प्लान के तहत यदि आपको बाइक पसंद न आए तो आप इसे वापस कर पूरा पैसा वापस ले सकते हैं।
मनी बैक गारंटी प्लान
बाइक खरीदने से पहले आपके लिए मनी बैक गारंटी प्लान को समझना जरूरी है। दरअसल यदि बाइक को खरीदने पर सात दिन के भीतर आपको ये पसंद न आए या इसमें किसी तरह की खराबी सामने आती है तो ही इसे वापस करने पर पैसा मिलेगा। बता दें कि हीरो पैशन प्रो में सिंगल सिलेंडर वाला 113 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 9.15 पीएस की पावर और 9.89 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। ये इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
कैसा है ब्रेकिंग सिस्टम
इस बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम पर नजर डालें फ्रंट और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक है। इस बाइक की माइलेज काफी दमदार है। आपको इसमें 68 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिल जाएगा, जो काफी बेहतर है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
