Surya Nutan Solar Stove: आज देश में एलपीजी गैस महंगी होने की वजह से लोग परेशान हैं। उज्वला योजना ने देश के गरीब परिवारों तक एलपीजी गैस तो पहुचाया लेकिन महंगी कीमत की वजह से लोग गैस को रिफिल नहीं करवा पाते हैं। कुछ लोगों के पास तो गैस का कनेक्शन भी नहीं है वहीं अगर बिजली के उपकरणों के माध्यम से खाना बनाने की सोचे तो यह और भी महंगा साबित होगा। लोगों की इन्हीं दिक्कतों को कम करने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने खाना बनाने के लिए एक नए उपकरण को तैयार किया है। कंपनी ने एक शानदार सोलर चूल्हा तैयार किया है। इस चूल्हे की खास बात यह है कि यह रात में भी खाना बनाने में मदद करता है। अगर आप इस चुल्हे को खरीदते हैं तो सरकार सब्सिडी भी देती है।

तीन टाइम का तैयार होगा खाना
सोलप चूल्हे को इस तरीके से तैयार किया गया है कि इससे दिन में तीन बार आराम से खाना तैयार किया जा सकता है। भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के कहने के अनुसार चूल्हे को घर के किचन में ही सेट किया जा सकता है। आमतौर पर सोलर चूल्हा किचन में इस्तेमाल नहीं हो पाता है, लेकिन इस खास चुल्हे के साथ यह दिक्कत नहीं है। बात चूल्हे की रख-रखाव की करें तो यह बेहद ही कम है। हरदीप सिंह पूरी ने इस सोलर चुल्हे को लॉन्च किया है।
क्या है खासियत (Feature of Surya Nutan)
इंडियन ऑयल के निदेशक (रिसर्च) एसएसवी रामकुमार ने सोलर स्टोव के बारे में बताया कि इस सोलर चूल्हे का नाम सूर्य नूतन रखा गया है। उनका कहना है कि यह सोलर चूल्हा बाकी सोलर कुकर से एकदम अलग है। सूर्य नूतन को फरीदाबाद में, आईओसी के अनुसंधान एवं विकास विभाग की मदद से तैयार किया गया है। सूर्य नूतन चूल्हे को छत पर लगी पीवी पैनल की मदद से ऑपरेट किया जाता है। रात में खाना पकाने के लिए, सौर प्लेट पहले से ही सौर ऊर्जा को थर्मल बैटरी में संजोया जाता है। इसलिए इससे रात में भी खाना आराम से तैयार होता है।

कितने कीमत में है उपलब्ध
सूर्या नूतन को फिलहाल शुरुआती मॉडल के रूप पर पेश किया गया है। इसका बिजनेस मॉडल अभी बाजार में जारी नहीं हुआ है। हालांकि बताया जा रहा है कि शुरुआत में इस सोलर चूल्हे का देशभर में करीब 60 जगहों पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इन जगहों से मिलने वाली रिपोर्ट के बाद इसे बाजार में सभी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस सोलर चूल्हे को 10 साल तक आराम से चलाया जा सकता है। सरकार भी इस सोलर चूल्हे को को प्रमोट करने के लिए सब्सिडी दे रही है। कंपनी के बयान के मुताबिक सूर्य नूतन की कीमत 18,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक तय हो सकती है। यह वन टाइन इनवेस्टमेंट है, एक बार खरीदने के बाद इसमें कोई अन्य लागत नहीं है।
More From GoodReturns

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा



Click it and Unblock the Notifications