How to get more cool air from the cooler: इस वक्त गर्मी काफी ज्यादा हो रही है। सभी के घरों में एसी नहीं है। ऐसे में कूलर से ही काम चलाना पड़ रहा है। कई बार लगता है कि कूलर अच्छी ठंडक नहीं दे रहा है। ऐसे में अगर जरूरी उपाय किया जाए तो कूलर से ज्यादा ठंडी हवा ली जा सकती है।
कूलर से ज्यादा ठंडी हवा मिले इसके लिए जरूरी है कि कूलर में इस्तेमाल की जा रही घास अच्छी हो। आजकल नई तकनीक आ गई है। यह कूलर की घास की जगह इस्तेमाल हो रही है। इससे कूलर की ठंडक काफी ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं यह घास ज्यादा महंगी भी नहीं है।

इसीलिए जरूरी है कि अगर नया कूलर ले रहे हैं, तो घास पर घ्यान दें। अगर घर पर पहले से ही कूलर है, तो उस की घास को तुरंत बदल लें। कूलर में घास की जगह कूलिंग पैड यानी हनीकॉम्ब का इस्तेमाल करना चाहिए। घास वाले कूलिंग पैड के मुकाबले हनीकॉम्ब बहुत अच्छी कूलिंग देते हैं।
हनीकॉम्ब को सेलूलोस मटीरियल से बनाया जाता है। इसमें पानी को सोखने की क्षमता काफी ज्यादा होती है। इससे चलते यह बाहर की गर्म हवा को जल्द ही ठंडा कर देता है। इसके बाद कूलर का पंखा जब हवा फेंकता है तो ज्यादा ठंडी हवा आती है। हॉनीकॉम में हवा को एयरवेव जैसी डिजाइन से होकर गुजरना पड़ता है। इससे हवा ज्यादा ठंडी हो जाती है। वहीं घास वाले पैड में असमान होल्स होते हैं, जहां से हवा अंदर आती है। इसीलिए यह ज्यादा ठंडक पैदा नहीं कर पाती है।
इसके अलावा हनीकॉम्ब के अन्य फायदे भी हैं। इसकी उम्र 2 साल से लेकर 3 साल तक की होती है। वहीं इसका मेंटीनेंस भी कम होता है। वहीं कूलर के घास वाले पैड में धूल जमने से इसे लगभग हर साल बदलना पड़ता है।
जहां तक कीमत की बात है तो हनीकॉम्ब 700 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलना शुरू हो जाता है। इसकी अधिकतम कीमत 1400 रुपये तक बताई जाती है। वहीं घास आपको 80 रुपये से लेकर 100 रुपये में मिल जाती है। ऐसे में देखने में हनीकॉम्ब थोड़ा महंगा जरूर लग सकता है, लेकिन हवा की ठंडक यह काफी बढ़ा देता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications