JD Vance Net Worth: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा भारत में चार दिवसीय दौरे पर आए हैं। जे डी वेंस का भारत दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। जेडी वेंस ट्रेड से लेकर सुरक्षा तक कई अहम मुद्दों पर पीएम मोदी से चर्चा करेंगे। यूएस के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की कुल नेटवर्थ कितनी है और उन्हें कितनी सैलरी मिलती है, इसकी डिटेल्स आप यहां देख सकते हैं।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की नेट वर्थ (JD Vance Net Worth)
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की संपत्ति लगभग $10 मिलियन (लगभग ₹83 करोड़) है। उनकी संपत्ति में किताबों की रॉयल्टी, रियल एस्टेट, सैलरी और निवेश भी शामिल हैं।
इस किताब से की है करोड़ों की कमाई (JD Vance Hillbilly Elegy)
जेडी वेंस की आत्मकथा Hillbilly Elegy ने उन्हें प्रसिद्धि के साथ-साथ मोटी भी हासिल हुई है। यह बुक साल 2016 में प्रकाशित हुई और बाद में नेटफ्लिक्स पर फिल्म के रूप में भी आई। साल 2022 में उन्होंने इस किताब से $121,000 और 2023 में $55,000 की रॉयल्टी कमाई थी। Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक इस किताब की लगभग 20 लाख कॉपियां बिक चुकी हैं।
जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस के घर (JD Vance House)
वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस के पास तीन आलीशान घर भी हैं। साल 2014 में वॉशिंगटन डी.सी. में दोनों ने मिलकर ये घर खरीदा था। इसकी कीमत लगभग $850,000 है। किराए पर ये घर देने पर साल 2022 में $15,000 से $50,000 तक उन्हें मिले हैं। इसके अलावा साल 2018 में उन्होंने सिनसिनाटी, ओहायो में घर खरीदा था जिसकी कीमत अब लगभग $1.8 मिलियन है। सीनेट सदस्य बनने के बाद भी उन्होंने घर खरीदा था। ये घर अलेक्जेंड्रिया, वर्जीनिया में $1.6 मिलियन का था, जिसकी वर्तमान कीमत भी लगभग $1.8 मिलियन है। इन तीनों संपत्तियों की कुल वैल्यू लगभग $4 मिलियन है।
इतनी मिलती है सैलरी (JD Vance Salary)
सीनेटर के रूप में वेंस की एनुअल इनकम $174,000 थी। अब उपराष्ट्रपति के रूप में उन्हें $235,100 हर साल मिलते हैं।
इन सेक्टर्स में किया है निवेश (JD Vance Investments)
जेडी वेंस के पास वेंचर कैपिटल फंड्स में $600,000 से अधिक के निवेश हैं। इसके अलावा, उनके पास म्यूचुअल फंड्स, बचत खाते और $100,000 से $250,000 तक की क्रिप्टोकरेंसी है। 2023 में उनके निवेश से हुई आय $201,801 से $1.2 मिलियन के बीच रही है।
जेडी वेंस और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति $4.1 मिलियन से $11.8 मिलियन के बीच है। इसमें रियल एस्टेट, निवेश, रॉयल्टी और अन्य आय सोर्स भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
