नई दिल्ली। कोरोना वॉयरस की दशहत के चलते आज यानी 16 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार में खुलते ही भारी गिरावट के चलते लोअर सर्किट लग गया। इसके चलते 15 मिनट के ट्रेडिंग को रोकना पड़ा। अमेरिका प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज आज खुलते ही करीब 2250 अंक यानी करीब 10 फीसदी टूट गया। इस गिरावट के बाद यह 20935 अंक पर आ गया। वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक भी करीब 8 फीसदी यानी 221 अंक टूटकर करीब 2490 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद अमेरिका के शेयर में अपने आप ही लोअर सर्किट लग गया और कारोबार 15 मिनट के लिए रुक गया। हालांकि लोअर सर्किट 15 मिनट के बाद खुल गया, लेकिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे हैं। इस बीच आज भारत में शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई।

नहीं मिला ब्याज दरों में कटौती का फायदा
इससे पहले आज अमेरिकी के सेंट्रल बैंक ने अपनी ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की थी, लेकिन इसका भी फायदा नहीं मिला। आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 150 आधार अंकों की कटौती की है। रविवार को फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर घटाकर जीरो पर्सेंट कर दिया। अमेरिका में ब्याज दर घटकर 0-0.25 पर्सेंट की रेंज में आ गया है। मार्च के पहले सप्ताह में भी फेडरल रिजर्व ने इंट्रेस्ट रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती का ऐलान किया था।
भारत के शेयर बाजार में भी कोरोना के खौफ, सेंसेक्स 2713 अंक गिरकर बंद
इससे पहले आज सोमवार यानी 16 मार्च 2020 को भारतीय शेयर बाजार की क्लोजिंग भारी गिरावट के साथ हुई। आज सेंसेक्स जहां करीब 2713.41 अंक की गिरावट के साथ 31390.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 757.80 अंक की गिरावट के साथ 9197.40 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज बीएसई में कुल 2618 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 443 शेयर तेजी के साथ और 2015 गिरावट के साथ बंद हुईं। वहीं 160 कंपनियां के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 54 पैसे की गिरावट के साथ 74.28 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
यह भी पढ़ें : जानिए शेयर बाजार में कब लगता है अपर सर्किट, रुक जाता है कारोबार


Click it and Unblock the Notifications