US Stock Market Crash: ग्लोबल मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है. अमरेकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान किया है. इसके बाद से दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. अमेरिकी बाजारों की बात करें तो टैरिफ के ऐलान के बाद तेज करेक्शन दिखा, जिसमें निवेशकों का भारी नुकसान झेलना पड़ा.
20 मिनट में 2 ट्रिलियन डॉलर डूबे
अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली. S&P 500 ने 20 मिनट से भी कम समय के भीतर मार्केट कैप में 2 ट्रिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई. यह भारी करेक्शन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से लगभग 60 देशों पर पारस्परिक टैरिफ (Reciprocal Tariff) की घोषणा के बाद हुआ. यह ऐलान बुधवार शाम को हुई, जिससे बाजार में काफी उथल-पुथल मच गई.
टैरिफ के ऐलान से पहले S&P 500 में सामान्य कारोबार हो रहा था, क्योंकि तब उम्मीद थी की कि ट्रम्प के टैरिफ अनुमान से कम गंभीर होंगे. राष्ट्रपति ने पहले सुझाव दिया था कि वह अमेरिकी आयात पर टैरिफ लगाने में पारस्परिकता की कमी के बावजूद ट्रेड पार्टनर्स के साथ "उदार" रहेंगे.

वायदा बाजारों में करेक्शन
आज गुरुवार 3 अप्रैल को भारतीय समयानुसार S&P 500 वायदा में 3.6% की गिरावट दर्ज किया गया. हालांकि, निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी देखने को मिल रही. यह पिछले ट्रेडिंग सेशंश में वॉल स्ट्रीट के हालिया परफॉर्मेंस से एकदम अलग था. ट्रम्प के ऐलानों के बाद डाओ वायदा में भी तेज गिरावट देखी गई, जो लगभग 1,100 अंक गिर गया.
ट्रम्प के टैरिफ संबोधन शुरू होने से पहले एसएंडपी 500 नियमित ट्रेडिंग में हाई लेवल पर बंद हुआ था. CNBC TV18 के मुताबिक ईस्टर्न टाइम के मुताबिक शाम 4:25 बजे वायदा 1.7% ऊपर था. हालांकि, जैसे ही ट्रम्प ने देश-दर-देश टैरिफ डीटेल्स पढ़ना शुरू किया, जिसे अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने सौंपा, वायदा में गिरावट शुरू हो गई.
हर मिनट 125 बिलियन डॉलर का नुकसान
पूर्वी समयानुसार शाम 4:42 बजे तक S&P 500 वायदा मार्केट कैप में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान कर चुका था. इसका मतलब है कि उस अवधि के दौरान हर मिनट लगभग 125 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. नैस्डैक वायदा भी काफी टूटा, जोकि करीब 5% तक गिरा.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
