एक रियल स्टेट कंपनी ने अपने स्टाफ को करीब 35-35 लाख रुपये बोनस के रूप में दिए हैं। जी हां अमेरिका के मैरीलैंड की रियल एस्टेट कंपनी सैंट जॉन प्रॉपर्टीज ने अपने 198 कर्मचारियों को 70 करोड़ का बोनस दिया।
नई दिल्ली: एक रियल स्टेट कंपनी ने अपने स्टाफ को करीब 35-35 लाख रुपये बोनस के रूप में दिए हैं। जी हां अमेरिका के मैरीलैंड की रियल एस्टेट कंपनी सैंट जॉन प्रॉपर्टीज ने अपने 198 कर्मचारियों को 70 करोड़ का बोनस दिया। कंपनी ने इसका ऐलान हॉलीडे पार्टी में किया। सभी कर्मचारियों को उनका बोनस लाल लिफाफे में दिया गया। कर्मचारी को औसतन 50 हजार डॉलर (करीब 35.35 लाख रुपए) दिए गए। आश्चर्य यह है कि कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बिना कर्मचारियों के टॉप पर नहीं पहुंच सकती कंपनी
वहीं सेंट जॉन प्रॉपर्टीज के प्रेसिडेंट लॉरेंस मेक्रांट्स ने बताया कि कंपनी ने पिछले 14 साल के दौरान 200 लाख वर्ग फीट में कन्स्ट्रक्शन और डेवलपमेंट किया। उनका कहना है कि कोई भी कंपनी बिना कर्मचारियों के टॉप पर नहीं पहुंच सकती। उन्होंने कहा कि 14 साल में कंपनी ने जो मुकाम हासिल किया है वह एक बड़ी उपलब्धि है। कंपनी की इस उपलब्धि में जिन कर्मचारियों ने उसका साथ दिया है उसके लिए वह कुछ बड़ा करना चाहते थे। इसलिए यह सरप्राइज गिफ्ट उन्हें दिया गया है।
हाल ही में कुछ कर्मचारियों ने कंपनी ज्वॉइन की
इस दौरान उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को लाल लिफाफे में जो सरप्राइज दिया गया है, वह उनके काम और समय के आधार पर तय किया गया है। इसमें सबसे कम सरप्राइज मनी 100 डॉलर (7 हजार) रखी गई थी। सरप्राइज मनी जिन कर्मचारियों को दिया गया है, उनमें से कुछ लोगों ने हाल ही में कंपनी ज्वॉइन की है। बोनस की सबसे बड़ी रकम 1.91 करोड़ रुपये है।
बोनस मिलने की खुशी कर्मचारियों के चेहरे पर साफ देखने को मिली। पार्टी में सभी अपनी-अपनी कहानियां सुना रहे थे। कोई क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाना चाहता था तो कोई लोन चुकाना चाहता था। कोई कर्ज चुकाने की बात कर रहा था। कंपनी प्रेसिडेंट ने कहा कि कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब दूसरे राज्यों की 8 शाखाओं के कर्मचारियों के लिए हवाई किराया और उनके ठहरने के लिए होटल का खर्च उठाया गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
