Donald Trump Tariff: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टैरिफ से जुड़ा एक और बड़ा किया है. इसके तहत स्टील और एल्युमीनियम इंपोर्ट पर टैरिफ बढ़ाकर 25% करने का ऐलान किया है. इससे कनाडा, मैक्सिको और ब्राजील जैसे देशों के लिए छूट और ड्यूटी फ्री कोटा रद्द हो गया है. इस मामले के जानकारों का मानना है कि ट्रंप के इस फैसले से ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका बढ़ गई है.
2018 में लगा था 10% टैरिफ
ट्रम्प ने संघर्षरत क्षेत्र को सहायता देने के लिए 2018 में इन इंपोर्ट्स पर 10% टैरिफ लगाया था. नए ऐलानों में इस ड्यूटी को बढ़ाकर 25% कर दिया गया है, जिससे पहले से ड्यूटी फ्री लाखों टन स्टील और एल्युमीनियम इंपोर्ट पर असर पड़ेगा. दरअसल, अमेरिका टैरिफ के ऐलानों की पीछे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना चाहता है.
ट्रेड संबंधों पर होगा असर
व्हाइट हाउस ने कहा कि पिछली छूटों ने इन उपायों के प्रभाव को कम कर दिया है. नए नियम के अनुसार स्टील को पिघलाकर डालना होगा और एल्युमीनियम को उत्तरी अमेरिका में गलाकर ढालना होगा. इसका उद्देश्य चीन से कम प्रसंस्कृत स्टील के आयात पर अंकुश लगाना और आयातित स्टील का उपयोग करने वाले उत्पादों पर ड्युटी लगाना है.

ट्रम्प के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने इस बात पर जोर दिया कि ये कदम अमेरिका की आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेंगे. उन्होंने कहा कि स्टील और एल्युमीनियम पर ड्यूटी 2.0 से फॉरेन डंपिंग खत्म होगी, घरेलू उत्पादन बढ़ेगा और अमेरिका के स्टील और एल्युमीनियम इंडस्ट्री को अमेरिका की आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार और स्तंभ के रूप में सुरक्षित किया जाएगा.
घरेलू इंडस्ट्री को मजबूत बनाने पर जोर
पीटर नवारो ने इस बात पर जोर दिया कि यह पहल केवल ट्रेड के बारे में नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अमेरिका स्टील और एल्युमीनियम जैसे अहम इंडस्ट्री के लिए दूसरे देशों पर निर्भर न रहे. टैरिफ बढ़ाकर प्रशासन का लक्ष्य आवश्यक क्षेत्रों की सुरक्षा करते हुए घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
