US Mass Layoffs: एक तरफ बड़ी-बड़ी कंपनियां जॉब कट कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनके सलाहकार DOGE चीफ एलन मस्क (Elon Musk) ने मिलकर फेडरल वर्कफोर्स यानी सरकारी कर्मचारियों को कम करने की तैयारी कर ली है।
अमेरिका में 9,500 से अधिक सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाले पर विचार कर रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन कर्मचारियों में वे लोग शामिल हैं जो सरकारी जमीनों की देखभाल से लेकर भूतपूर्व सैनिकों के लिए जरूरी सर्विसेस देते हैं। आइए इस छंटनी के बारे में आपको बताते हैं।

इन सेक्टर्स पर पड़ेगा छंटनी का असर
छंटनी का असर आंतरिक,एनर्जी, कृषि और स्वास्थ्य एवं मानव सेवा सहित कई विभागों पर पड़ा है। जबकि ध्यान नए कर्मचारियों पर था जिन्हें निकालना आसान था, इस फैसले के कारण कुछ अनुभवी कर्मचारियों को भी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। व्हाइट हाउस और ऑफिस ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट (OPM) की ओर से छंटनी का शिकार होने वाले कर्मचारियों की संख्या अभी सामने नहीं आई है, लेकिन रॉयटर्स का दावा है कि ट्रंप प्रशासन कई विभागों में 9,500 से ज़्यादा कर्मचारियों को हटाने की योजना बना रहा है।
75,000 कर्मचारियों ने छोड़े पद
मार्च 2024 तक, 220,000 संघीय कर्मचारी ऐसे थे, जिनकी सेवा अवधि एक वर्ष से भी कम थी। विभागों को मंगलवार रात तक छंटनी के नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया, जिससे आगे और नौकरियों में कटौती की चिंता बढ़ गई। मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें विभाग प्रमुखों को संघीय कर्मचारियों की संख्या में "भारी कटौती" के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया। इसके बाद एक Voluntary Purchase Program शुरू हुआ, जिसमें केवल 75,000 कर्मचारियों ने अपने पद छोड़ने के प्रस्ताव स्वीकार किए।
न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार, इतने बड़े लेवल पर कर्मचारियों की छंटनी करने के पीछे की वजह भी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताई है। उन्होंने तर्क दिया है कि अमेरिकी सरकार बहुत ज्यादा कर्ज में डूबी हुई है। पिछले साल 1.8 ट्रिलियन डॉलर के घाटे के साथ-साथ लगभग 36 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। इससे उबरने के लिए ट्रंप सरकार ने छंटनी करने का फैसला लिया। वहीं कांग्रेस के डेमोक्रेट्स ने इस छंटनी को अवैध करार दिया है। ट्रंप सरकार पर 'डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी' (DOGE) के सह-अध्यक्ष एलन मस्क के फैसलों को लागू करने का आरोप लगाया है।
10,000 से अधिक नौकरियों में होगी कटौती
छंटनी गुरुवार रात से शुरू हुई जब वेटरन्स अफेयर्स विभाग ने दो साल से कम सेवा वाले लोगों के लिए 10,000 से अधिक नौकरियों में कटौती की घोषणा की है। मिशिगन से लेकर फ्लोरिडा तक के कार्यालयों में अव्यवस्था फैल गई है क्योंकि सिविल सेवा सुरक्षा के बिना शुरुआती नियुक्तियों को निशाना बनाया गया।
कुछ कर्मचारियों को छंटनी के नोटिस प्राप्त हुए, जबकि उन्होंने Resignation के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था, जिसमें 30 सितंबर तक भुगतान की के बारे में जानकारी थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications