Iran-US War: मध्य-पूर्व में जारी युद्ध और बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच एक बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है। ऐसे समय में जब दुनिया की नजरें पश्चिम एशिया के हालात पर टिकी हुई हैं, इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है। इस बयान को केवल एक कूटनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

दरअसल, भारत में अमेरिकी दूतावास द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर ट्रंप का बयान साझा किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध आने वाले समय में और मजबूत होंगे। ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक ऐसा नेता बताया जो केवल बातें नहीं करता, बल्कि काम करके दिखाता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह और पीएम मोदी ऐसे नेता हैं जो नतीजे देने में विश्वास रखते हैं-जो हर किसी के बारे में नहीं कहा जा सकता।
यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब मध्य-पूर्व में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। ईरान और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव, लगातार हो रहे हमले और वैश्विक शक्तियों की बढ़ती चिंता ने दुनिया को अस्थिर कर दिया है। कई देशों को डर है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो इसका सीधा असर वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर पड़ेगा। पहले से ही ऊर्जा संकट के संकेत मिल रहे हैं, और तेल की सप्लाई में रुकावट ने कई देशों की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है।
हाल ही में ट्रंप-मोदी की बात हुई थी-
बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत भी हुई थी। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत शांति का समर्थक है और चाहता है कि जल्द से जल्द तनाव समाप्त हो। उन्होंने यह भी जोर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट का सुरक्षित और खुला रहना पूरी दुनिया के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह वैश्विक तेल आपूर्ति की एक अहम कड़ी है।
भारत-अमेरिका के रिश्ते मजबूत होंगे-
भारत और अमेरिका के बीच इस तरह का संवाद यह दिकाता है कि दोनों देश वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। ट्रंप का बयान न केवल पीएम मोदी की प्रशंसा है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते और गहरे हो सकते हैं
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
