Fed Rate Hike : अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में इस बार 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर दी है। ब्याज दर में इजाफे का सोने की दर में असर जानने से पहले हम यह समझते है कि फेडरल फंड रेट या अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से निर्धारित ब्याज दर क्या है।
जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में इजाफा किया जाता है, जिसको फेडरल फंड्स रेट भी कहा जाता है, तो यह उन ब्याज दरों के रूप में काम करता है जो बड़े कमर्शियल बैंक एक-दूसरे से ओवरनाइट लोन के लिए वसूलते हैं।

इसका मतलब यह है कि यदि यूएस फेड ब्याज दरों में इजाफा करता है, तो कमर्शियल बैंकों के लिए एक-दूसरे से लोन लेना ज्यादा महंगा हो जाएगा। जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से भारत में ब्याज दरों में इजाफा किया जाता हैं, कमर्शियल बैंकों को आरबीआई से हाई ब्याज दरों पर पैसा उधार लेना पड़ता है।
अगर हम इसको संक्षेप में समझे तो अगर ब्याज की दरों में इजाफा हो जाता हैं तो बैंकों के लिए उधार लेने की लागत ज्यादा महंगी हो जाती है। इसके महंगे होने से वे फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज की दर भी बढ़ा देते है, जिससे व्यक्तियों से धन जुटाया जा सकें। इसके साथ ही यह फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे सभी ब्याज वाले उपकरणों को आकर्षक बनाता है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में इजाफे का सोने की दरों पर क्या होगा असर
जब भी अमेरिका या फिर दुनिया भर के कही पर भी ब्याज की दरों में इजाफा होता है तो फिर सोने जैसी वस्तुओं से पैसे निकालकर एफडी जैसे निश्चित ब्याज वाले उपकरणों में ट्रांसफर कर देंगे।
इसका असर सोने की प्राइस में पड़ता है, जिस वजह से गिरावट आती है। हालांकि, यह हमेशा नहीं हो सकता है, क्योंकि हमेशा ब्याज दर में इजाफे को ध्यान में रखा जा सकता है।
क्या है भारत में सोने की कीमतें
भारत में सोने की प्राइस इंटरनेशनल प्राइस से प्रभावित होती है, क्योंकि हम सोने का आयात करते हैं और अपना खुद का सोना नहीं निकालते हैं। अगर ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत में इजाफा होता है तो फिर देश में भी अपने की कीमतें बढ़ती हैं। इसी वजह से जब यूएस फेड ब्याज दर में इजाफा करता है, तो इसका भारत में सोने की कीमतों पर सीधा असर पड़ सकता है।
निष्कर्ष
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब ब्याज दरों में इजाफा होता है तो फिर इनवेस्टर्स सोने से पैसे निकालते है और वे इन पैसे को एफडी जैसे उपकरणों में रख देते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications