नई दिल्ली। अमेरिका में जारी आंकड़ों में पता चला है कि जीडीपी में भारी उछाल आया है। अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय ने बताया है कि जीडीपी की विकास दर पहले बताए गए अनुमान के अनुसार ही बढ़ी है। हालांकि कुछ कंपोनेंट की विकास दर में बदलाव हुआ है। लेकिन आशंका जताई गई है कि महामारी के चलते दिसंबर तिमाही की विकास दर में भारी गिरावट आ सकती है। वहीं कुछ अर्थशास्त्री अगले साल की पहली तिमाही में अमेरिका में मंदी का डर जता रहे हैं।

जानिए सितंबर तिमाही के आंकड़े
अमेरिका की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी सितंबर 2020 को खत्म तिमाही में रिकॉर्ड 33.1 फीसदी बढ़ी है। यह 1 महीने पहले जारी किए गए पहले अनुमानों के बराबर है। बिजनेस निवेश, हाउसिंग और निर्यात में पहले अनुमान के मुकाबले ज्यादा तेज बढ़ोतरी हुई है, जबकि स्टेट और लोकल गवर्नमेंट स्पेंडिंग, बिजनेस इनवेंट्रीज और कंज्यूमर स्पेंडिंग का प्रदर्शन पहले अनुमान के मुकाबले खराब रहा है। वहीं महामारी की नई लहर के चलते दिसंबर तिमाही की जीडीपी में भारी गिरावट की आशंका है।
इससे भी बीते छमाही के नुकसान की भरपाई नहीं हो पाई
तिमाही दर तिमाही आधार पर दर्ज की गई 33.1 फीसदी की विकास दर 1947 के बाद सबसे तेज तिमाही विकास दर का बढ़ना है। इससे पहले 1950 में रिकॉर्ड 16.7 फीसदी विकास दर्ज की गई थी। जीडीपी में इतनी बढ़ोतरी के बाद भी साल की पहली छमाही में जो नुकसान हुआ, वह पूरी तरह से बराबर नहीं हो पाया है।
जून तिमाही में रिकॉर्ड 31.4 फीसदी गिरी थी जीडीपी
मार्च तिमाही में अमेरिकी की जीडीपी में 5 फीसदी का नुकसान हुआ था, वहीं जून तिमाही में जीडीपी में रिकॉर्ड 31.4 फीसदी की गिरावट आई थी। वहीं अर्थशास्त्रियों को अक्टूबर दिसंबर तिमाही में जीडीपी में भी भारी गिरावट की आशंका है। वहीं कुछ अर्थशास्त्रियों को मानना है कि अगले साल की पहली तिमाही में अमेरिका मंदी में फंस सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
