US Federal Reserve Rate Hike : अमेरिकी फेडरल रिजर्व (अमेरिका का रिजर्व बैंक) ने चौथी बार अपनी बेंचमार्क ब्याज दर को 0.75 फीसदी बढ़ा दिया है। फेड के इस कदम से माना जा रहा है कि दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर इसका खराब असर पड़ सकता है।

फेड की यह इस साल में छठी बढ़ोतरी
अमेरिकी फेड की कल की गई इस बढ़त से अब अल्पकालिक दर 3.75 फीसदी से बढ़कर 4 फीसदी हो सकती है। ऐसा होता है तो यह 15 साल की उच्चतम ब्याज दर होगी। अमेरिका में फेड की तरफ से ब्याज दर को बढ़ाने का काम इस साल में लगातार छठवीं बार किया गया है। अमेरिकी फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के अनुसार ब्याज दर वृद्धि आगे कैसी रहेगी, यह महंगाई की दर को देख कर तय किया जाएगा। उनके अनुसार अभी ब्याज दरों को थोड़ा बढ़ाना पड़ सकता है।
जानिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने क्या कहा
अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के बाद एक बयान जारी कहा है कि वह पहले यह देखेगा कि अभी तक जो ब्याज दर बढ़ाया है, उसका असर क्या रहा है। इसके बाद आगे ब्याज दरों पर फैसला लेगा। इस फैसले में यह भी देखा जाएगा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति है। अमेरिकी फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के अनुसार अगर सब अनुमान के अनुसार हुआ तो अगले महीनों में ब्याज दर बढ़ाने की गति को कम किया जा सकता है। उनके अनुसार अब लग रहा है कि अब यह समय आ रहा है।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था भी दिक्कत में
अमेरिकी फेड की बैठक के बाद कई अर्थशास्त्रियों ने अनुमान जताया है कि दिसंबर में फेड की अगली बैठक में ब्याज दरों की बढ़त कम होकर आधा फीसदी तक आ सकती है। वहीं अमेरिकी फेड के अनुसार अमेरिकी अर्थव्यवस्था इस समय युद्ध, धीमी चीनी अर्थव्यवस्था और संभावित आर्थिक और वित्तीय अशांति की चुनौतियों का सामना कर रही है।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Gold Rate Today: सोमवार को सोने के भाव में स्थिरता या बदलाव? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications